Sat. May 9th, 2026 9:22:02 AM
Latest News
निर्दोषों को फंसाने की साजिश का खुलासा, चंपावत पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार   •   प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर फूटा गुस्सा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता बोले — शिक्षा नहीं, अभिभावकों को लूटने का बन चुका है माध्यम   •   प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर फूटा गुस्सा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता बोले — शिक्षा नहीं, अभिभावकों को लूटने का बन चुका है माध्यम   •   “मामू” अब नहीं रहे... पिरान कलियर की गलियों में गूंज रही है उनकी खिदमत की दास्तां   •   “मामू” अब नहीं रहे... पिरान कलियर की गलियों में गूंज रही है उनकी खिदमत की दास्तां निर्दोषों को फंसाने की साजिश का खुलासा, चंपावत पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार   •   प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर फूटा गुस्सा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता बोले — शिक्षा नहीं, अभिभावकों को लूटने का बन चुका है माध्यम   •   प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर फूटा गुस्सा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता बोले — शिक्षा नहीं, अभिभावकों को लूटने का बन चुका है माध्यम   •   “मामू” अब नहीं रहे... पिरान कलियर की गलियों में गूंज रही है उनकी खिदमत की दास्तां   •   “मामू” अब नहीं रहे... पिरान कलियर की गलियों में गूंज रही है उनकी खिदमत की दास्तां

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर फूटा गुस्सा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता बोले — शिक्षा नहीं, अभिभावकों को लूटने का बन चुका है माध्यम

पूर्व विधायक ने कहा कि सरकारी स्कूलों में इस तरह की मनमानी नहीं देखने को मिलती, लेकिन निजी स्कूलों में अभिभावकों का लगातार शोषण हो रहा है।

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर फूटा गुस्सा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता बोले — शिक्षा नहीं, अभिभावकों को लूटने का बन चुका है माध्यम
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद 

हरिद्वार। निजी स्कूलों की लगातार बढ़ती फीस और मनमाने शुल्कों को लेकर अब जनप्रतिनिधियों ने भी खुलकर विरोध शुरू कर दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने प्राइवेट स्कूल संचालकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई निजी स्कूल शिक्षा के मंदिर नहीं, बल्कि अभिभावकों को आर्थिक रूप से लूटने का माध्यम बन चुके हैं।

डीएवी, डीपीएस समेत बड़े स्कूलों पर लगाए गंभीर आरोप

संजय गुप्ता ने कहा कि डीएवी, डीपीएस सहित कई बड़े निजी स्कूलों में ट्यूशन फीस, बिल्डिंग चार्ज, मेंटेनेंस फीस, एक्टिविटी फीस और अन्य कई नामों पर अभिभावकों से मोटी रकम वसूली जा रही है। हर वर्ष मनमाने तरीके से फीस बढ़ाकर अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन अभिभावकों पर तय दुकानों से ही किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव बनाते हैं, जिससे परिवारों को मजबूरी में अधिक कीमत चुकानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह व्यवसाय में बदल दिया गया है।

पूर्व विधायक ने कहा कि सरकारी स्कूलों में इस तरह की मनमानी नहीं देखने को मिलती, लेकिन निजी स्कूलों में अभिभावकों का लगातार शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द इस पर रोक नहीं लगी तो अभिभावकों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर उठाएंगे मुद्दा

संजय गुप्ता ने बताया कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के शिक्षा मंत्री से मुलाकात करेगा। इस दौरान निजी स्कूलों की फीस वृद्धि, मनमानी वसूली और अभिभावकों के शोषण पर रोक लगाने की मांग की जाएगी। साथ ही स्कूलों की फीस संरचना की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई जाएगी।

यह भी पढ़ें

1. निजी स्कूलों की बढ़ती फीस पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने जताई नाराज़गी

2. डीएवी, डीपीएस समेत कई स्कूलों पर मनमानी वसूली के आरोप ट्यूशन फीस, बिल्डिंग चार्ज और एक्टिविटी फीस के नाम पर अभिभावकों से वसूली

3. किताबें और यूनिफॉर्म तय दुकानों से खरीदने का दबाव लगाने का आरोप

4. शिक्षा व्यवस्था को व्यवसाय बनाने का लगाया आरोप
जल्द शिक्षा मंत्री से मिलकर शिकायत करने की तैयारी
मनमानी बंद न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
0

Comment As:

Comment (0)