Mon. Jun 22nd, 2026 3:03:45 AM
Latest News
केएलडीएवी (पीजी) कॉलेज रुड़की में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस   •   हरिद्वार-लक्सर रोड पर मौत को दावत देती 11 हजार वोल्ट लाइन, जमीन से महज 6 फुट ऊपर लटके तार   •   पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होगा जिला प्रेस क्लब हरिद्वार - राकेश वालिया   •   भंगेड़ी में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया आउटसोर्स लाइनमैन, खंभे से गिरा, हालत गंभीर   •   विश्व रक्तदाता दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान, 88 यूनिट रक्त संग्रहित केएलडीएवी (पीजी) कॉलेज रुड़की में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस   •   हरिद्वार-लक्सर रोड पर मौत को दावत देती 11 हजार वोल्ट लाइन, जमीन से महज 6 फुट ऊपर लटके तार   •   पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होगा जिला प्रेस क्लब हरिद्वार - राकेश वालिया   •   भंगेड़ी में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया आउटसोर्स लाइनमैन, खंभे से गिरा, हालत गंभीर   •   विश्व रक्तदाता दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान, 88 यूनिट रक्त संग्रहित

3 दिन बाद मिली पहचान टूटे मोबाइल ने मिलाया बिछड़े परिवार से हरिद्वार में

हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता, तकनीकी सूझबूझ और मानवता का परिचय देते हुए अज्ञात शव की पहचान कर उसे उसके परिजनों तक पहुंचाने में बड़ी सफलता हासिल की है।

3 दिन बाद मिली पहचान टूटे मोबाइल ने मिलाया बिछड़े परिवार से हरिद्वार में
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

Global Star News 

रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद 

हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता, तकनीकी सूझबूझ और मानवता का परिचय देते हुए अज्ञात शव की पहचान कर उसे उसके परिजनों तक पहुंचाने में बड़ी सफलता हासिल की है। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने तीन दिन की लगातार मेहनत और सतर्क जांच के बाद एक अज्ञात शव की पहचान कर मृतक के परिवार को सूचना दी, जिससे परिजनों को अपने पिता के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार का अवसर मिल सका।

यह मामला 04 मई 2026 का है, जब थाना ज्वालापुर क्षेत्र के रेगुलेटर पुल के निकट जटवाड़ा पुल गंगनहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को जिला अस्पताल हरिद्वार की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया।

मृतक के पास किसी प्रकार का पहचान पत्र, दस्तावेज या अन्य स्पष्ट पहचान संबंधी सामग्री नहीं मिली, जिससे उसकी शिनाख्त करना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया। हालांकि, पुलिस ने हार नहीं मानी और हर छोटे सुराग को गंभीरता से जांचना शुरू किया। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से एक पुराना और क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन मिला। फोन पूरी तरह खराब अवस्था में था, लेकिन उसमें एक सिम कार्ड मौजूद था। पुलिसकर्मियों ने तकनीकी प्रयास करते हुए उस सिम को अपने मोबाइल में लगाकर जानकारी निकालने का प्रयास किया। शुरुआत में कोई संपर्क या डेटा प्राप्त नहीं हो सका, लेकिन पुलिस ने लगातार प्रयास जारी रखे।

0

Comment As:

Comment (0)