Sun. Jul 19th, 2026 4:31:54 AM
Latest News
पिरान कलियर में बढ़ती अवैध गतिविधियों के खिलाफ जिला प्रेस क्लब ने उठाई आवाज, एसपी देहात को सौंपा ज्ञापन   •   विश्व प्रसिद्ध धर्मस्थल पिरान कलियर की पवित्र छवि पर अवैध सट्टा कारोबार का साया, कार्रवाई की उठी मांग   •   कलियर में 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, दो युवकों पर रास्ता रोककर वार करने का आरोप   •   एक पेड़ माँ के नाम, अभियान में एनसीसी कैडेट्स ने लगाए सैकड़ों पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश   •   मूसलाधार बारिश भी नहीं डिगा सकी कैडेट्स का उत्साह, एनसीसी शिविर में पूरे जोश के साथ जारी रहा प्रशिक्षण पिरान कलियर में बढ़ती अवैध गतिविधियों के खिलाफ जिला प्रेस क्लब ने उठाई आवाज, एसपी देहात को सौंपा ज्ञापन   •   विश्व प्रसिद्ध धर्मस्थल पिरान कलियर की पवित्र छवि पर अवैध सट्टा कारोबार का साया, कार्रवाई की उठी मांग   •   कलियर में 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, दो युवकों पर रास्ता रोककर वार करने का आरोप   •   एक पेड़ माँ के नाम, अभियान में एनसीसी कैडेट्स ने लगाए सैकड़ों पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश   •   मूसलाधार बारिश भी नहीं डिगा सकी कैडेट्स का उत्साह, एनसीसी शिविर में पूरे जोश के साथ जारी रहा प्रशिक्षण

शमीम साबरी कॉलोनी में आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन

बड़ी संख्या में युवाओं ने आजाद समाज पार्टी सदस्यता ग्रहण की

शमीम साबरी कॉलोनी में आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

रिपोर्ट:गुलज़ार अहमद

पिरान कलियर।गुरुवार को हाजी शमीम साबरी कॉलोनी स्थित हाजी शमीम साबरी के मुख्य कार्यालय में आजाद समाज पार्टी द्वारा सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने पार्टी की सदस्यता लेकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी शमीम साबरी, प्रदेश सह प्रभारी सतेंद्र कुमार अशोक, प्रदेश महासचिव रविंदर गुज्जर, यूथ विंग जिला अध्यक्ष साहुल खान, वरिष्ठ नेता राव नवबहार और जिला अध्यक्ष मनीष पीतपुरया सहित कई प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्र शेखर आजाद के नेतृत्व से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की। युवाओं ने पार्टी के प्रति निष्ठा रखते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प भी लिया।

प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी शमीम साबरी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं और उनके कंधों पर पार्टी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे ईमानदारी और मेहनत के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

वहीं प्रदेश सह प्रभारी सतेंद्र कुमार अशोक ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए हर सीट पर पार्टी को मजबूत करने और प्रत्याशियों को जीत दिलाने का आह्वान किया।

प्रदेश महासचिव रविंदर कुमार ने सदस्यता लेने वाले युवाओं का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।


कार्यक्रम में दिलीप बर्मन (प्रदेश सचिव), पंकज कुलवंशी (विधानसभा अध्यक्ष ज्वालापुर), अनिल नौटियाल (पूर्व जिला अध्यक्ष), दिलीप मोहित सैनी (जिला सचिव), मास्टर अजीम अहमद (जिला उपाध्यक्ष), संजय पीतपुर, कंवरपाल पीतपुर और अमरनाथ पीतपुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

394

Comment As:

Comment (5)

anas raza 3mo ago
good news
inam umar 3mo ago
excellent
Gulzar Ahmad 3mo ago
thanks
Inam umar 3mo ago
Good news keep it up
Gulzar Ahmad 3mo ago
thanks