Tue. Jun 23rd, 2026 11:24:56 AM
Latest News
ग्राम पीरपुरा बना स्मैक तस्करी का संदिग्ध केंद्र, दो दिन में दो गिरफ्तारियां; पहले भी करोड़ों की स्मैक के साथ तस्कर जा चुका है जेल   •   डंढेरा में बैग व्यापारी पर कथित जानलेवा हमला, शटर बंद कर बचाई जान   •   ऑपरेशन प्रहार के तहत मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20.40 ग्राम स्मैक, ₹25 हजार नकद और मोटरसाइकिल बरामद; आरोपी मोइन को भेजा जेल।   •   केएलडीएवी (पीजी) कॉलेज रुड़की में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस   •   हरिद्वार-लक्सर रोड पर मौत को दावत देती 11 हजार वोल्ट लाइन, जमीन से महज 6 फुट ऊपर लटके तार ग्राम पीरपुरा बना स्मैक तस्करी का संदिग्ध केंद्र, दो दिन में दो गिरफ्तारियां; पहले भी करोड़ों की स्मैक के साथ तस्कर जा चुका है जेल   •   डंढेरा में बैग व्यापारी पर कथित जानलेवा हमला, शटर बंद कर बचाई जान   •   ऑपरेशन प्रहार के तहत मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20.40 ग्राम स्मैक, ₹25 हजार नकद और मोटरसाइकिल बरामद; आरोपी मोइन को भेजा जेल।   •   केएलडीएवी (पीजी) कॉलेज रुड़की में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस   •   हरिद्वार-लक्सर रोड पर मौत को दावत देती 11 हजार वोल्ट लाइन, जमीन से महज 6 फुट ऊपर लटके तार

निर्दोषों को फंसाने की साजिश का खुलासा, चंपावत पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नाबालिग को बंधक बनाकर वीडियो वायरल करने का आरोप, पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

निर्दोषों को फंसाने की साजिश का खुलासा, चंपावत पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद 

चंपावत । थाना चंपावत क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बंधक बनाकर वीडियो वायरल करने और सुनियोजित तरीके से निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, वादी राम सिंह रावत की तहरीर पर कमल सिंह रावत, अर्जिता राय और आनंद सिंह मेहरा के खिलाफ केस दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा 16/17 भी बढ़ाई गई है।

गिरफ्तार आरोपी कमल सिंह रावत निवासी ग्राम सल्ली, धौन का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ मारपीट, धमकी, छेड़छाड़, दुष्कर्म और आईटी एक्ट समेत पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने दूसरी आरोपी अर्जिता राय निवासी कनलगांव को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

वहीं, तीसरे आरोपी आनंद सिंह मेहरा की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने कहा कि कानून का दुरुपयोग कर समाज में भ्रम फैलाने और निर्दोष लोगों को फंसाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रही है।

0

Comment As:

Comment (0)