Wed. Sep 2nd, 2026 9:02:42 AM
Latest News
जलभराव से सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद होने की कगार पर, किसानों में बढ़ी चिंता   •   ईद मिलादुन्नबी ﷺ पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब, हिंदू भाइयों ने जायरीनों पर बरसाए फूल   •   साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक   •   जिम ट्रेनर पर पैसे लेकर गायब होने का आरोप, ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत   •   धनपुरा की मुख्य सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों में तब्दील रास्ते पर जिम्मेदारों की चुप्पी से ग्रामीणों में आक्रोश जलभराव से सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद होने की कगार पर, किसानों में बढ़ी चिंता   •   ईद मिलादुन्नबी ﷺ पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब, हिंदू भाइयों ने जायरीनों पर बरसाए फूल   •   साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक   •   जिम ट्रेनर पर पैसे लेकर गायब होने का आरोप, ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत   •   धनपुरा की मुख्य सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों में तब्दील रास्ते पर जिम्मेदारों की चुप्पी से ग्रामीणों में आक्रोश

पीरपुरा के ग्राम प्रधान के भाई पर जानलेवा हमला, मुकदमा वापस लेने का दबाव; 18 आरोपियों पर केस दर्ज

पुरानी रंजिश और मुकदमा वापस न लेने से नाराज़ आरोपियों ने धारदार हथियारों से किया हमला, तीन लोग घायल; पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

पीरपुरा के ग्राम प्रधान के भाई पर जानलेवा हमला, मुकदमा वापस लेने का दबाव; 18 आरोपियों पर केस दर्ज
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

Global Star News 

(रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद)-पीरपुरा/मंगलौर। हरिद्वार जनपद के मंगलौर क्षेत्र के ग्राम पीरपुरा में ग्राम प्रधान के भाई पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पूर्व में दर्ज मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम प्रधान के भाई पर धारदार हथियारों, लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर 18 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, पूर्व में रोशनाबाद क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना के संबंध में सिडकुल थाने में मुकदमा संख्या 276/2026 दर्ज कराया गया था। आरोप है कि उसी मुकदमे को वापस लेने के लिए लगातार ग्राम प्रधान और उनके परिवार पर दबाव बनाया जा रहा था।

तहरीर के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9:15 बजे ग्राम प्रधान का भाई इंतजार अपनी दुकान के लिए घर से निकला था। आरोप है कि घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर पहले से घात लगाए बैठे परवेज, राशिद, अकील उर्फ भुट्टू, तौकीर, नदीम, लुकमान, परवश, तमरेज, फिरोज, अकदस, अखलद, अरशद, शारिक, समीर, अयान, अदनान, शोएब और कादिर सहित अन्य लोगों ने उसकी बाइक रोक ली।

आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए मुकदमा दर्ज कराने का अंजाम भुगतने की धमकी दी और लाठी-डंडों, सरियों तथा धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का दावा है कि एक आरोपी ने धारदार हथियार से गर्दन पर वार किया, जिससे बचने के प्रयास में उसके कान का हिस्सा कट गया और गर्दन पर भी गंभीर चोट आई।

शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे मुजफ्फर और हिफाजत पर भी हमला किया गया, जिससे वे भी घायल हो गए। घटना के दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर घायलों को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। आरोप है कि हमलावर जाते समय दोबारा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

घायलों का उपचार सरकारी अस्पताल हरिद्वार में कराया जा रहा है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना के बाद ग्राम प्रधान और उनका परिवार भय के माहौल में है।

उधर, पुलिस ने ग्राम प्रधान मुजफ्फर अली की तहरीर के आधार पर 18 नामजद आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

0

Comment As:

Comment (0)