Sun. Nov 8th, 2026 4:54:41 AM
Latest News
जिला प्रेस क्लब हरिद्वार ने हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपावली पर्व, पत्रकारों ने एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं   •   दोनों पैरों से दिव्यांग, लेकिन हौसले बुलंद! धनपुरा के सूरज की संघर्ष भरी जिंदगी, मेहनत से पाल रहे परिवार; सरकारी राशन और बैटरी ट्राइसाइकिल के लिए लगा रहे गुहार   •   अध्यापकों की नियुक्ति की मांग को लेकर गरजा छात्रसंघ, धरने के बाद प्राचार्य ने दिया जल्द नियुक्ति का आश्वासन; नियुक्ति के लिए निदेशालय से आदेश जारी   •   बिजली विभाग की घोर लापरवाही! 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन तालाब के पानी को छू रही, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा   •   साढ़े चार साल के कार्यकाल में जनहित की आवाज बने विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद, धनपुरा के जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित जिला प्रेस क्लब हरिद्वार ने हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपावली पर्व, पत्रकारों ने एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं   •   दोनों पैरों से दिव्यांग, लेकिन हौसले बुलंद! धनपुरा के सूरज की संघर्ष भरी जिंदगी, मेहनत से पाल रहे परिवार; सरकारी राशन और बैटरी ट्राइसाइकिल के लिए लगा रहे गुहार   •   अध्यापकों की नियुक्ति की मांग को लेकर गरजा छात्रसंघ, धरने के बाद प्राचार्य ने दिया जल्द नियुक्ति का आश्वासन; नियुक्ति के लिए निदेशालय से आदेश जारी   •   बिजली विभाग की घोर लापरवाही! 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन तालाब के पानी को छू रही, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा   •   साढ़े चार साल के कार्यकाल में जनहित की आवाज बने विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद, धनपुरा के जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित

जिला प्रेस क्लब हरिद्वार ने हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपावली पर्व, पत्रकारों ने एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं

दीपावली मिलन समारोह में दिखी पत्रकारों की एकजुटता, प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश

जिला प्रेस क्लब हरिद्वार ने हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपावली पर्व, पत्रकारों ने एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

Global Star News 

(रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद)- हरिद्वार। जिला प्रेस क्लब हरिद्वार (रजि.) की ओर से दीपावली का पावन पर्व शहर के एक होटल में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब से जुड़े पत्रकारों एवं पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे, एकता और सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान सभी पत्रकारों ने एक-दूसरे के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं तथा सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी और खुशियों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, एकता और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

वहीं, क्लब के महामंत्री अनिल बिष्ट ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी साथियों के बीच आपसी एकजुटता, सहयोग और भाईचारे की भावना बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजन पत्रकारों को आपस में जोड़ने के साथ-साथ संगठन को मजबूत बनाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

क्लब के उपाध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को एक-दूसरे के करीब लाने और आपसी संबंधों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की एकता और मजबूती पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी और समाज में सकारात्मकता, शांति, आपसी भाईचारे एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला प्रेस क्लब हरिद्वार के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में मुख्य रूप से अशोक पांडे, मोहन राजा, मुमताज आलम खान, मनोज कश्यप, नदीम सलमानी, सनोज कश्यप, राकेश वर्मा, सुमित वर्मा, काशिफ सुल्तान, जीशान मलिक, गुलज़ार अहमद, विजय बंसल, सर्विन्द्र कुमार, उपासना तेश्वर, कमल शर्मा, इंद्र शर्मा, मुस्कान राजपूत, शिप्रा अग्रवाल एवं प्रखर कश्यप सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

जिला प्रेस क्लब हरिद्वार की ओर से समस्त पत्रकार बंधुओं एवं जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

750

Comment As:

Comment (0)