Mon. Oct 19th, 2026 1:15:12 PM
Latest News
पिरान कलियर में अकीदत के साथ संपन्न हुआ सरकार सैयद साजिद अली मियां का दूसरा सालाना नूरानी उर्स   •   हरिद्वार ग्रामीण में कुदरत का कहर: भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसलें तबाह, पथरी क्षेत्र में भारी नुकसान—प्रशासन तत्काल कराए सर्वे, किसानों को मिले मुआवजा   •   कांग्रेस के प्रभाव वाले क्षेत्र में ABVP की मौजूदगी, मरगूबपुर में लुकमान समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा   •   महमूदपुर झगड़ा मामले में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार   •   बराक-अह वेजीटेरियन कैफे एंड रेस्टोरेंट ग्रैंड का भव्य शुभारंभ, सचिन गुप्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन पिरान कलियर में अकीदत के साथ संपन्न हुआ सरकार सैयद साजिद अली मियां का दूसरा सालाना नूरानी उर्स   •   हरिद्वार ग्रामीण में कुदरत का कहर: भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसलें तबाह, पथरी क्षेत्र में भारी नुकसान—प्रशासन तत्काल कराए सर्वे, किसानों को मिले मुआवजा   •   कांग्रेस के प्रभाव वाले क्षेत्र में ABVP की मौजूदगी, मरगूबपुर में लुकमान समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा   •   महमूदपुर झगड़ा मामले में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार   •   बराक-अह वेजीटेरियन कैफे एंड रेस्टोरेंट ग्रैंड का भव्य शुभारंभ, सचिन गुप्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन

मूसलाधार बारिश भी नहीं डिगा सकी कैडेट्स का उत्साह, एनसीसी शिविर में पूरे जोश के साथ जारी रहा प्रशिक्षण

लगातार बारिश के बावजूद ड्रिल, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट और सैन्य प्रशिक्षण की सभी गतिविधियाँ रहीं जारी, कर्नल जगदीश आलमिया बोले— चुनौतियों से जूझना ही एनसीसी कैडेट्स की असली पहचान।

मूसलाधार बारिश भी नहीं डिगा सकी कैडेट्स का उत्साह, एनसीसी शिविर में पूरे जोश के साथ जारी रहा प्रशिक्षण
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

Global Star News 

(रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद)- रुड़की, हरिद्वार। 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वावधान में क्वांटम विश्वविद्यालय, मंडावर में आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश भी कैडेट्स के उत्साह, अनुशासन और जज़्बे को डिगा नहीं सकी। प्रतिकूल मौसम के बावजूद शिविर की सभी प्रशिक्षण गतिविधियाँ पूरे जोश, अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर संचालित होती रहीं।

शिविर के दौरान कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के विभिन्न विषयों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसमें ड्रिल, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट, हथियारों की जानकारी, आपदा प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास तथा नेतृत्व क्षमता जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। प्रशिक्षकों ने विपरीत परिस्थितियों में कार्य करने की क्षमता, धैर्य, अनुशासन और टीम भावना के महत्व पर विशेष जोर दिया।

लगातार बारिश के बीच भी कैडेट्स ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सभी प्रशिक्षण गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्हें यह संदेश दिया गया कि एक सच्चा सैनिक और जिम्मेदार नागरिक कभी भी कठिन परिस्थितियों से घबराता नहीं, बल्कि साहस, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ हर चुनौती का सामना करता है। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना का विकास करना है।

शिविर कमांडेंट कर्नल जगदीश आलमिया ने कैडेट्स के उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत मौसम में भी प्रशिक्षण जारी रखना एनसीसी कैडेट्स की दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण युवाओं को जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से सक्षम बनाते हैं तथा उनमें नेतृत्व के गुणों का विकास करते हैं।

शिविर के सफल संचालन में डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह, कैंप एडजुटेंट कैप्टन सुशील कुमार आर्य, कैप्टन धर्म सिंह, फर्स्ट ऑफिसर (डॉ.) पारस कुमार, फर्स्ट ऑफिसर नीरज नौटियाल, मीडिया प्रभारी सेकंड ऑफिसर अरुण कुमार, केयरटेकर दीपिका गोस्वामी, दीपमाला, प्रियंका प्रजापति, सूबेदार मेजर अमर सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार सुनील सिंह, सूबेदार राजेश, बीएचएम केशवानंद, हवलदार पूर्ण सिंह, हवलदार दीपक, हवलदार जगत सिंह भंडारी, हवलदार राजेंद्र सिंह बिष्ट, हवलदार रविंदर गुसाईं, हवलदार सुरजीत सिंह, हवलदार विनोद, नायक अभिषेक पंवार, जीसीआई किरण, ईएसएम लक्ष्मण सिंह, ईएसएम सुबोध कुमार, ईएसएम मंगल सिंह, प्रधान सहायक प्रमोद जोशी, वरिष्ठ सहायक सुरेश अवस्थी, डीईओ मीनाक्षी, धर्म सिंह, संदीप बुढ़ाकोटी, सुनील भाई, सुभाष भाई, राजवीर, राकेश और रविंदर सहित समस्त प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक स्टाफ सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कैडेट्स के प्रशिक्षण, अनुशासन और शिविर की समुचित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने में पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

1,425

Comment As:

Comment (0)