Mon. Oct 19th, 2026 1:42:42 PM
Latest News
पिरान कलियर में अकीदत के साथ संपन्न हुआ सरकार सैयद साजिद अली मियां का दूसरा सालाना नूरानी उर्स   •   हरिद्वार ग्रामीण में कुदरत का कहर: भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसलें तबाह, पथरी क्षेत्र में भारी नुकसान—प्रशासन तत्काल कराए सर्वे, किसानों को मिले मुआवजा   •   कांग्रेस के प्रभाव वाले क्षेत्र में ABVP की मौजूदगी, मरगूबपुर में लुकमान समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा   •   महमूदपुर झगड़ा मामले में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार   •   बराक-अह वेजीटेरियन कैफे एंड रेस्टोरेंट ग्रैंड का भव्य शुभारंभ, सचिन गुप्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन पिरान कलियर में अकीदत के साथ संपन्न हुआ सरकार सैयद साजिद अली मियां का दूसरा सालाना नूरानी उर्स   •   हरिद्वार ग्रामीण में कुदरत का कहर: भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसलें तबाह, पथरी क्षेत्र में भारी नुकसान—प्रशासन तत्काल कराए सर्वे, किसानों को मिले मुआवजा   •   कांग्रेस के प्रभाव वाले क्षेत्र में ABVP की मौजूदगी, मरगूबपुर में लुकमान समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा   •   महमूदपुर झगड़ा मामले में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार   •   बराक-अह वेजीटेरियन कैफे एंड रेस्टोरेंट ग्रैंड का भव्य शुभारंभ, सचिन गुप्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन

रुड़की में सुनार की दुकान से 1.40 लाख की ज्वेलरी चोरी, महिला समेत दो शातिर CCTV में कैद

ग्राहक बनकर आए शातिर, बातों में उलझाकर सुनार की दुकान से उड़ाई लाखों की ज्वेलरी

रुड़की में सुनार की दुकान से 1.40 लाख की ज्वेलरी चोरी, महिला समेत दो शातिर CCTV में कैद
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

Global Star News 

(रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद)-रुड़की। शहर के मेन बाजार स्थित इमली रोड पर एक सुनार की दुकान में महिला समेत दो शातिर चोरों ने बेहद चालाकी से करीब 1 लाख 40 हजार रुपये की सोने की ज्वेलरी चोरी कर ली। आरोपी ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे और दुकानदार का ध्यान भटकाकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

ग्राहक बनकर पहुंचे थे आरोपी

जानकारी के अनुसार इमली रोड निवासी आबिद हुसैन ने हाल ही में “जेके ज्वैलर्स” नाम से अपनी दुकान शुरू की है। आबिद ने बताया कि 14 मई की शाम एक महिला और एक युवक ग्राहक बनकर उनकी दुकान पर पहुंचे। दोनों ने सामान्य ग्राहकों की तरह सोने-चांदी के आभूषण देखने शुरू किए, जिससे किसी को उन पर शक नहीं हुआ।

बातों में उलझाकर की चोरी

पीड़ित के मुताबिक दोनों आरोपी पहले से पूरी योजना बनाकर आए थे। महिला लगातार बातचीत कर दुकानदार का ध्यान भटकाती रही और फोन पर किसी से बात कराने लगी। इसी दौरान युवक ज्वेलरी देखने के बहाने सोने का बुंदा और नथ हाथ में लेकर देखने लगा। महिला अलग-अलग डिजाइन दिखाने की बात करती रही और दोनों ने दुकानदार को पूरी तरह बातचीत में उलझाए रखा।

भरोसा जीतने के लिए खरीदी पायल

आबिद ने बताया कि आरोपियों ने भरोसा जीतने के लिए करीब 14 हजार रुपये की पायल खरीदने की बात कही और 500 रुपये एडवांस भी दिए। इसी बीच मौका पाकर दोनों आरोपी करीब 1.40 लाख रुपये कीमत की सोने की ज्वेलरी चोरी कर आराम से दुकान से निकल गए। घटना के समय दुकानदार को चोरी की भनक तक नहीं लगी।

CCTV फुटेज देखकर उड़े होश

कुछ समय बाद जब आबिद ने ज्वेलरी का मिलान किया तो सोने का एक बुंदा और एक नथ गायब मिली। पहले उन्होंने दुकान में काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दो दिन बाद दुकान के उद्घाटन के दौरान जब सीसीटीवी फुटेज चेक की गई तो दोनों आरोपी चोरी करते हुए साफ दिखाई दिए।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंप दी है। आबिद हुसैन ने लोगों से वीडियो अधिक से अधिक शेयर करने की अपील करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति आरोपियों की पहचान बताएगा, उसे उचित इनाम दिया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गई ज्वेलरी बरामद करने का दावा किया है।

0

Comment As:

Comment (0)