Sat. Jul 18th, 2026 7:33:54 PM
Latest News
पिरान कलियर में बढ़ती अवैध गतिविधियों के खिलाफ जिला प्रेस क्लब ने उठाई आवाज, एसपी देहात को सौंपा ज्ञापन   •   विश्व प्रसिद्ध धर्मस्थल पिरान कलियर की पवित्र छवि पर अवैध सट्टा कारोबार का साया, कार्रवाई की उठी मांग   •   कलियर में 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, दो युवकों पर रास्ता रोककर वार करने का आरोप   •   एक पेड़ माँ के नाम, अभियान में एनसीसी कैडेट्स ने लगाए सैकड़ों पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश   •   मूसलाधार बारिश भी नहीं डिगा सकी कैडेट्स का उत्साह, एनसीसी शिविर में पूरे जोश के साथ जारी रहा प्रशिक्षण पिरान कलियर में बढ़ती अवैध गतिविधियों के खिलाफ जिला प्रेस क्लब ने उठाई आवाज, एसपी देहात को सौंपा ज्ञापन   •   विश्व प्रसिद्ध धर्मस्थल पिरान कलियर की पवित्र छवि पर अवैध सट्टा कारोबार का साया, कार्रवाई की उठी मांग   •   कलियर में 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, दो युवकों पर रास्ता रोककर वार करने का आरोप   •   एक पेड़ माँ के नाम, अभियान में एनसीसी कैडेट्स ने लगाए सैकड़ों पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश   •   मूसलाधार बारिश भी नहीं डिगा सकी कैडेट्स का उत्साह, एनसीसी शिविर में पूरे जोश के साथ जारी रहा प्रशिक्षण

देहरादून में चमकी लंढौरा की बेटी, 100 मीटर हर्डल में स्वर्ण जीतकर आयशा रहमान ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

उत्तराखंड सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में आयशा रहमान ने जीता स्वर्ण पदक

देहरादून में चमकी लंढौरा की बेटी, 100 मीटर हर्डल में स्वर्ण जीतकर आयशा रहमान ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

Global Star News 

(रिपोर्ट:गुलज़ार अहमद)- लंढौरा। उत्तराखंड सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में क्षेत्र की होनहार खिलाड़ी आयशा रहमान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर हर्डल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपने क्षेत्र, परिवार और समाज का नाम रोशन किया है।

देहरादून में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रुड़की के लंढौरा स्थित ड्रीम ओलंपिक स्पोर्ट्स अकादमी की छात्रा आयशा रहमान ने 100 मीटर हर्डल स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

आयशा की इस उपलब्धि पर अकादमी के प्रबंधक एवं कोच गुलशन ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आयशा एक प्रतिभाशाली और मेहनती खिलाड़ी हैं। उनकी सफलता निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आयशा ने न केवल अपने परिवार और अकादमी का बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अकादमी में भी खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने आयशा को उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

फोटो कैप्शन: स्वर्ण पदक विजेता आयशा रहमान को सम्मानित करते हुए कोच गुलशन।

0

Comment As:

Comment (0)