Wed. Sep 16th, 2026 7:27:54 AM
Latest News
रास्ते के विवाद में फिर खूनी संघर्ष, दो सगे भाई गंभीर घायल   •   अमन तोमर के महाविद्यालय पहुंचते ही गरमाया छात्रसंघ चुनाव, ABVP ने जीत का भरा दम   •   असरा की उम्मीदवारी से बदले छात्रसंघ चुनाव के समीकरण   •   छात्रसंघ चुनाव को लेकर ABVP ने तेज की तैयारियां, आज अध्यक्ष पद के लिए पहला नाम आएगा सामने   •   मरगूबपुर कॉलेज में ABVP की चुनावी तैयारी तेज, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर शाहवेज को उतारने की तैयारी रास्ते के विवाद में फिर खूनी संघर्ष, दो सगे भाई गंभीर घायल   •   अमन तोमर के महाविद्यालय पहुंचते ही गरमाया छात्रसंघ चुनाव, ABVP ने जीत का भरा दम   •   असरा की उम्मीदवारी से बदले छात्रसंघ चुनाव के समीकरण   •   छात्रसंघ चुनाव को लेकर ABVP ने तेज की तैयारियां, आज अध्यक्ष पद के लिए पहला नाम आएगा सामने   •   मरगूबपुर कॉलेज में ABVP की चुनावी तैयारी तेज, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर शाहवेज को उतारने की तैयारी

असरा की उम्मीदवारी से बदले छात्रसंघ चुनाव के समीकरण

ABVP ने अध्यक्ष पद के लिए बढ़ाया नारी शक्ति का कदम, लुकमान ने संभाली चुनावी कमान

असरा की उम्मीदवारी से बदले छात्रसंघ चुनाव के समीकरण
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

Global Star News 

(रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद)- हरिद्वार। राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। छात्र नेता लुकमान की ओर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के माध्यम से छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए असरा का नाम आगे किया गया है। असरा की उम्मीदवारी सामने आने के बाद कॉलेज में चुनावी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

छात्र नेता लुकमान ने असरा की उम्मीदवारी को लेकर चुनावी मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि असरा ABVP के माध्यम से छात्रसंघ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहती हैं और संगठन के कार्यकर्ता उनके समर्थन में पूरी मेहनत से चुनाव अभियान चलाएंगे। लुकमान ने कहा कि संगठन के निर्णय के अनुसार ABVP के उम्मीदवार को मजबूत तरीके से चुनाव मैदान में उतारकर जीत के लिए पूरी ताकत से कार्य किया जाएगा।

लुकमान ने बताया कि अन्य पदों के लिए भी छात्र-छात्राओं ने अपने नाम दिए हैं, लेकिन अभी किसी अन्य पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई है। जल्द ही संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्णय के बाद अन्य उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे।

ABVP के जिला संगठन मंत्री अमन तोमर ने कहा कि संगठन उम्मीदवार का चयन केवल नाम के आधार पर नहीं, बल्कि उसकी जमीनी सक्रियता और छात्रहित के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए करेगा। उन्होंने कहा कि जो छात्र जमीनी स्तर पर मजबूत होगा, छात्र-छात्राओं की समस्याओं और छात्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा तथा संगठन की विचारधारा के अनुरूप मजबूती से कार्य करेगा, ABVP उसी को छात्रसंघ चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाने पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य छात्रहित की आवाज को मजबूत नेतृत्व देना है।

लुकमान ने दावा किया कि असरा का नाम सामने आने के बाद एनएसयूआई खेमे में भी हलचल बढ़ गई है। उनके अनुसार, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पहले अध्यक्ष पद के लिए एक उम्मीदवार को मैदान में उतारा था, लेकिन अब उसके नाम में बदलाव को लेकर चर्चा चल रही है।

लुकमान ने कहा कि “इस बार नारी अध्यक्ष बनेगी।” ABVP अधिक से अधिक पदों पर छात्राओं को मौका देने का प्रयास करेगी, ताकि क्षेत्र की बेटियां राजनीति में आगे बढ़ें, अपने अधिकारों को समझें और अपने हक की लड़ाई मजबूती से लड़ सकें।

0

Comment As:

Comment (0)