Thu. Sep 10th, 2026 12:24:27 AM
Latest News
मरगूबपुर कॉलेज में ABVP की चुनावी तैयारी तेज, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर शाहवेज को उतारने की तैयारी   •   काठा पीर दरगाह की बदहाली पर उठी आवाज, व्यवस्था सुधारने और आय-व्यय सार्वजनिक करने की मांग   •   पीरपुरा गांव में माहौल बिगाड़ने की साजिश का आरोप, प्रधान पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर   •   करोड़ों के फंड के बावजूद बदहाल काठा पीर दरगाह, बारिश में टपक रही छतें   •   जलभराव से सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद होने की कगार पर, किसानों में बढ़ी चिंता मरगूबपुर कॉलेज में ABVP की चुनावी तैयारी तेज, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर शाहवेज को उतारने की तैयारी   •   काठा पीर दरगाह की बदहाली पर उठी आवाज, व्यवस्था सुधारने और आय-व्यय सार्वजनिक करने की मांग   •   पीरपुरा गांव में माहौल बिगाड़ने की साजिश का आरोप, प्रधान पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर   •   करोड़ों के फंड के बावजूद बदहाल काठा पीर दरगाह, बारिश में टपक रही छतें   •   जलभराव से सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद होने की कगार पर, किसानों में बढ़ी चिंता

मरगूबपुर कॉलेज में ABVP की चुनावी तैयारी तेज, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर शाहवेज को उतारने की तैयारी

लुकमान की सक्रिय रणनीति से संगठन विस्तार का दावा, छात्रहित के मुद्दों को विश्वविद्यालय स्तर तक ले जाने पर जोर

मरगूबपुर कॉलेज में ABVP की चुनावी तैयारी तेज, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर शाहवेज को उतारने की तैयारी
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

Global Star News 

(रिपोर्ट:गुलज़ार अहमद)- हरिद्वार। राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज होने लगी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े छात्र नेता लुकमान ने विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए मौ. शाहवेज के नाम को आगे बढ़ाने की घोषणा की है। नाम सामने आने के बाद कॉलेज परिसर में चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं और समर्थकों ने छात्र-छात्राओं से संपर्क अभियान की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

छात्रहित के मुद्दों को विश्वविद्यालय तक पहुंचाने का दावा

ABVP से जुड़े छात्र नेताओं का कहना है कि मौ. शाहवेज के माध्यम से महाविद्यालय के विद्यार्थियों की समस्याओं और छात्रहित से जुड़े मुद्दों को विश्वविद्यालय स्तर तक मजबूती से उठाया जाएगा। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अब्दुल्ला, पूर्व छात्रसंघ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मौ. उमर सहित संगठन से जुड़े अन्य छात्र नेताओं ने भी शाहवेज के नाम पर सहमति जताई है।

2025-26 में पहली बार हुए छात्रसंघ चुनाव से शुरू हुई नई पारी

राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में वर्ष 2025-26 छात्र राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा। इसी वर्ष महाविद्यालय में पहली बार छात्रसंघ चुनाव आयोजित हुए। छात्र नेता लुकमान की सक्रिय पहल के बाद कॉलेज में ABVP को मजबूत करने के लिए छात्र-छात्राओं के बीच संपर्क अभियान चलाया गया और संगठन को कॉलेज स्तर पर सक्रिय करने का प्रयास किया गया।

पहली बार छात्रसंघ चुनाव से लेकर संगठन के विस्तार तक की इस प्रक्रिया के बाद अब वर्ष 2026-27 में ABVP पहले से अधिक संगठित तरीके से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है। संगठन से जुड़े छात्र नेताओं का दावा है कि इस बार छात्रहित के मुद्दों को प्रमुखता देते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंच बनाने की रणनीति तैयार की जा रही है।

महासंघ चुनाव में भी प्रत्याशी उतारने की तैयारी

छात्र नेता लुकमान के अनुसार, यदि मौ. शाहवेज विश्वविद्यालय प्रतिनिधि का चुनाव जीतते हैं तो उन्हें आगे श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय महासंघ के चुनाव में भी किसी पद पर प्रत्याशी के रूप में उतारने की तैयारी है। उनका कहना है कि ABVP महासंघ स्तर पर भी मजबूती से चुनाव लड़कर विद्यार्थियों की समस्याओं और छात्रहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का प्रयास करेगी।

ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेजों की समस्याएं उठाने पर जोर

लुकमान ने कहा कि मरगूबपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्र में स्थित महाविद्यालय के साथ-साथ हरिद्वार के अन्य कॉलेजों में विद्यार्थियों को आने वाली समस्याओं को विश्वविद्यालय स्तर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने मूलभूत सुविधाओं, बेहतर शैक्षणिक माहौल और विद्यार्थियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए प्रयास करने की बात कही।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा जल्द

वहीं, छात्रसंघ के अध्यक्ष पद के लिए भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा जल्द किए जाने की बात कही गई है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के सामने आने के बाद कॉलेज में चुनावी तस्वीर और अधिक स्पष्ट होने की उम्मीद है।

मौ. शाहवेज के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद की दौड़ में शामिल होने और ABVP की ओर से कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय एवं महासंघ स्तर तक चुनावी रणनीति तैयार किए जाने से मरगूबपुर कॉलेज की छात्र राजनीति में हलचल बढ़ गई है। वर्ष 2025-26 में पहली बार छात्रसंघ चुनाव से शुरू हुई राजनीतिक गतिविधियां अब 2026-27 में एक नए चुनावी मुकाबले की ओर बढ़ती नजर आ रही हैं।

288

Comment As:

Comment (0)