Thu. May 7th, 2026 11:11:36 PM
Latest News
चारधाम यात्रा से लौट रही महिला नंदा देवी एक्सप्रेस से रहस्यमयी ढंग से गायब   •   एआरटीओ कार्यालय के बाहर दलालों पर बड़ा एक्शन, छापेमारी में दुकान सील अब बिना नियम के कोई काम नहीं होगा, दलाली बिल्कुल बर्दाश्त नहीं”   •   राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में एबीवीपी छात्रसंघ का बड़ा फैसला, छात्रहित में होगा निधि का उपयोग   •   धनपुरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शाम ढलते ही नशेड़ियों का जमावड़ा, बच्चों के भविष्य पर मंडरा रहा खतरा   •   रुड़की में गिफ्ट सेंटर के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान चारधाम यात्रा से लौट रही महिला नंदा देवी एक्सप्रेस से रहस्यमयी ढंग से गायब   •   एआरटीओ कार्यालय के बाहर दलालों पर बड़ा एक्शन, छापेमारी में दुकान सील अब बिना नियम के कोई काम नहीं होगा, दलाली बिल्कुल बर्दाश्त नहीं”   •   राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में एबीवीपी छात्रसंघ का बड़ा फैसला, छात्रहित में होगा निधि का उपयोग   •   धनपुरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शाम ढलते ही नशेड़ियों का जमावड़ा, बच्चों के भविष्य पर मंडरा रहा खतरा   •   रुड़की में गिफ्ट सेंटर के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

चारधाम यात्रा से लौट रही महिला नंदा देवी एक्सप्रेस से रहस्यमयी ढंग से गायब

36 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग, लक्सर स्टेशन के बंद सीसीटीवी कैमरों पर उठे सवाल

चारधाम यात्रा से लौट रही महिला नंदा देवी एक्सप्रेस से रहस्यमयी ढंग से गायब
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद

हरिद्वार। चारधाम यात्रा के दौरान रेलवे सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। देहरादून से गाजियाबाद जा रही नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से 29 वर्षीय महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से हड़कंप मच गया। घटना के 36 घंटे बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं परिजनों ने लक्सर रेलवे स्टेशन पर लगे अधिकांश सीसीटीवी कैमरों के बंद होने का गंभीर आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित मछलियां रोड निवासी प्रज्ञा सिंह अपने पति मनीष सिंह के साथ केदारनाथ यात्रा से लौट रही थीं। दोनों 5 मई 2026 को देहरादून से नंदा देवी एक्सप्रेस में सवार होकर गाजियाबाद जा रहे थे। परिजनों ने बताया कि रात करीब 12 बजे बहादुरपुर आउटर और लक्सर रेलवे क्षेत्र के बीच अचानक प्रज्ञा सिंह ट्रेन से लापता हो गईं।

महिला के भाई विभूम विश्नोई, जेठ दीपक अग्रेही तथा अन्य परिजनों ने बताया कि प्रज्ञा के मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन लक्सर के आसपास मिली है। महिला के अचानक गायब होने से ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। पति और परिजनों ने ट्रेन में काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

इसके बाद लक्सर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। सूचना मिलते ही लक्सर पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने रेलवे ट्रैक, आसपास के इलाकों, होटलों और अस्पतालों में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अब तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

मामला उस समय और गंभीर हो गया जब रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। परिजनों का आरोप है कि स्टेशन पर लगे अधिकांश कैमरे बंद पड़े मिले, जिसके चलते महिला की गतिविधियों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फुटेज नहीं मिल सका। इसको लेकर परिजनों की स्टेशन अधीक्षक के.आर. मीना से तीखी बहस भी हुई।

परिजनों ने सवाल उठाया कि चारधाम यात्रा के दौरान जब हजारों श्रद्धालु रोजाना रेलवे मार्ग से सफर कर रहे हैं, तब रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था आखिर भगवान भरोसे क्यों छोड़ी गई है। उनका कहना है कि यदि कैमरे चालू होते तो महिला की तलाश में अहम मदद मिल सकती थी। परिजनों ने रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बंद सीसीटीवी कैमरों के कारण कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ से निकल गए।

उधर लक्सर सीओ ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। महिला की तलाश के लिए पुलिस और रेलवे की टीमें लगातार जुटी हुई हैं। रेलवे स्टेशन और आसपास के उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा हर संभावित पहलू पर जांच जारी है।

यह भी पढ़ें

महिला का मोबाइल फोन लक्सर क्षेत्र के आसपास मिला ट्रेस पति और परिजनों ने ट्रेन में काफी तलाश की, नहीं मिली जानकारी लक्सर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज, पुलिस-जीआरपी-आरपीएफ जांच में जुटी रेलवे ट्रैक, होटल और अस्पतालों में चलाया गया सर्च अभियान लक्सर रेलवे स्टेशन के अधिकांश सीसीटीवी कैमरे बंद मिलने का आरोप

0

Comment As:

Comment (0)