Sun. Jun 21st, 2026 1:10:09 AM
Latest News
हरिद्वार-लक्सर रोड पर मौत को दावत देती 11 हजार वोल्ट लाइन, जमीन से महज 6 फुट ऊपर लटके तार   •   पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होगा जिला प्रेस क्लब हरिद्वार - राकेश वालिया   •   भंगेड़ी में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया आउटसोर्स लाइनमैन, खंभे से गिरा, हालत गंभीर   •   विश्व रक्तदाता दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान, 88 यूनिट रक्त संग्रहित   •   वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद इंतजार प्रधान एवं सुराज सेवादल के प्रदेश सचिव ने पिरान कलियर पुलिस टीम को किया सम्मानित हरिद्वार-लक्सर रोड पर मौत को दावत देती 11 हजार वोल्ट लाइन, जमीन से महज 6 फुट ऊपर लटके तार   •   पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होगा जिला प्रेस क्लब हरिद्वार - राकेश वालिया   •   भंगेड़ी में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया आउटसोर्स लाइनमैन, खंभे से गिरा, हालत गंभीर   •   विश्व रक्तदाता दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान, 88 यूनिट रक्त संग्रहित   •   वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद इंतजार प्रधान एवं सुराज सेवादल के प्रदेश सचिव ने पिरान कलियर पुलिस टीम को किया सम्मानित

राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में एबीवीपी छात्रसंघ का बड़ा फैसला, छात्रहित में होगा निधि का उपयोग

छात्रसंघ व अभिभावक संघ निधि से लगवाया जाएगा वाटर कूलर, पुरस्कार वितरण की जगह छात्रों के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की मांग

राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में एबीवीपी छात्रसंघ का बड़ा फैसला, छात्रहित में होगा निधि का उपयोग
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद 

हरिद्वार। राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) छात्रसंघ पदाधिकारियों ने छात्रहित को प्राथमिकता देते हुए एक सराहनीय और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। छात्रसंघ अध्यक्ष अब्दुल्ला, छात्रसंघ सचिव मोहम्मद शाबान, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मोहम्मद उमर तथा एबीवीपी छात्र नेता लुकमान ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया कि छात्रसंघ सम्मान समारोह आयोजित करने के बजाय छात्रसंघ एवं अभिभावक संघ की निधि का उपयोग महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं पर किया जाएगा।

इसी क्रम में महाविद्यालय परिसर में नया वाटर कूलर और फिल्टर लगवाने का निर्णय लिया गया है, ताकि छात्र-छात्राओं को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। वर्तमान में महाविद्यालय में लगे वाटर कूलर से शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा था, जिससे विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

छात्रसंघ पदाधिकारियों का कहना है कि निधि का उपयोग केवल औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों की आवश्यक सुविधाओं पर होना चाहिए। यह फैसला विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

एबीवीपी छात्रसंघ अध्यक्ष अब्दुल्ला और छात्र नेता लुकमान ने कहा कि महाविद्यालय में होने वाले कार्यक्रमों जैसे पुरस्कार वितरण समारोह, छात्र अभिनंदन और वार्षिकोत्सव को लेकर प्राचार्य से वार्ता की जाएगी। साथ ही इन कार्यक्रमों की निधि का उपयोग भी छात्रहित में किए जाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरस्कार वितरण पर खर्च करने के बजाय छात्र-छात्राओं के लिए कुर्सियों की व्यवस्था कराना अधिक आवश्यक है।

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कहा कि छात्रसंघ, अभिभावक संघ और अन्य निधियों का उपयोग पूरी पारदर्शिता और सही दिशा में किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

यह भी पढ़ें

एबीवीपी छात्रसंघ ने छात्रहित में बड़ा और सराहनीय फैसला लिया।** महाविद्यालय में नया वाटर कूलर और फिल्टर लगाया जाएगा।** विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।** पुरस्कार वितरण और अन्य कार्यक्रमों की निधि भी छात्रहित में खर्च करने की मांग।** एबीवीपी छात्र नेताओं ने छात्र सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात दोहराई।
0

Comment As:

Comment (0)