Mon. May 4th, 2026 2:09:02 AM
Latest News
आंगनवाड़ी कर्मचारी पंचायत ने विधायक मोहम्मद शहजाद का जताया आभार   •   विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस: सच्चाई की आवाज़ को सलाम, लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का संकल्प   •   गढ़मीरपुर में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) की भव्य सभा, 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश   •   नेहंदपुर सुठारी में ओवरलोड खनन वाहनों पर रोक की मांग, किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन   •   राजाजी टाइगर रिजर्व में शादी विवाद पर बड़ी कार्रवाई आंगनवाड़ी कर्मचारी पंचायत ने विधायक मोहम्मद शहजाद का जताया आभार   •   विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस: सच्चाई की आवाज़ को सलाम, लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का संकल्प   •   गढ़मीरपुर में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) की भव्य सभा, 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश   •   नेहंदपुर सुठारी में ओवरलोड खनन वाहनों पर रोक की मांग, किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन   •   राजाजी टाइगर रिजर्व में शादी विवाद पर बड़ी कार्रवाई

राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में छात्र नेता से अभद्रता, दो अध्यापकों पर हाथापाई का आरोप

अभाविप के छात्र-छात्राओं में भारी आक्रोश, माफी तक धरना जारी रखने की चेतावनी

राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में छात्र नेता से अभद्रता, दो अध्यापकों पर हाथापाई का आरोप
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद 

मरगूबपुर। राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के छात्र नेता के साथ कथित अभद्रता और हाथापाई का मामला सामने आया है, जिससे छात्र-छात्राओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।

अभाविप के छात्र नेता लुकमान ने आरोप लगाते हुए बताया कि 17 अप्रैल 2026 को लगभग दोपहर 2 बजे वह छात्रसंघ कार्यालय में बैठे हुए थे। इसी दौरान महाविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यापक अनिल कुमार कटियार एवं अंग्रेजी विभाग के मुकेश कुमार गुप्ता अचानक कार्यालय में घुस आए और उनके साथ अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। आरोप है कि दोनों अध्यापकों ने उन्हें जबरन कार्यालय से बाहर निकालने का प्रयास किया।

लुकमान का कहना है कि इस घटनाक्रम के दौरान महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक और प्राध्यापिकाएं भी मौके पर मौजूद थीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह सब प्राचार्य की शह पर किया जा रहा है, जिसे छात्रसंघ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा।

इस घटना के विरोध में अभाविप के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छात्रसंघ अध्यक्ष अब्दुल्ला ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक दोनों अध्यापक सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक धरना जारी रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर भूख हड़ताल भी की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे प्रकरण की जानकारी माननीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।

धरना प्रदर्शन में छात्रसंघ अध्यक्ष अब्दुल्ला, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मो. उमर, सहसचिव आसमीन, छात्र नेता शाहवेज, मो. आजाद, फरमान सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

57

Comment As:

Comment (0)