Mon. Jun 29th, 2026 2:59:44 AM
Latest News
ग्राम ठसका में सुराज सेवा दल का भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह, विनोद राणा के नेतृत्व में सैकड़ों लोग संगठन से जुड़े   •   इमाम हसन-हुसैन की याद में धनपुरा और घिस्सुपुरा में लगे रक्तदान शिविर, सैकड़ों लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   •   हसन-हुसैन की याद में धनपुरा में 26 जून को विशाल रक्तदान शिविर, मानव सेवा की मुहिम में शामिल होने की अपील   •   पिरान कलियर पहुंचे मौलाना अरशद मदनी, अमन-भाईचारे और शिक्षा का दिया पैगाम   •   सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ सुराज सेवादल का हल्ला बोल, रुड़की तहसील में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन ग्राम ठसका में सुराज सेवा दल का भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह, विनोद राणा के नेतृत्व में सैकड़ों लोग संगठन से जुड़े   •   इमाम हसन-हुसैन की याद में धनपुरा और घिस्सुपुरा में लगे रक्तदान शिविर, सैकड़ों लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   •   हसन-हुसैन की याद में धनपुरा में 26 जून को विशाल रक्तदान शिविर, मानव सेवा की मुहिम में शामिल होने की अपील   •   पिरान कलियर पहुंचे मौलाना अरशद मदनी, अमन-भाईचारे और शिक्षा का दिया पैगाम   •   सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ सुराज सेवादल का हल्ला बोल, रुड़की तहसील में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर में गरजेगी आजाद समाज पार्टी, 14 मई को होगा बड़ा महा आंदोलन

हाजी शमीम साबरी बोले — “हक और सम्मान की लड़ाई में उमड़ेगा जनसैलाब”

सहारनपुर में गरजेगी आजाद समाज पार्टी, 14 मई को होगा बड़ा महा आंदोलन
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

(रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद) - पिरान कलियर। आजाद समाज पार्टी ने 14 मई को सहारनपुर में विशाल महा आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस आंदोलन को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर होगा प्रदर्शन

आजाद समाज पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी शमीम साबरी ने बताया कि यह आंदोलन दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और गरीब वर्गों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था और सामाजिक उत्पीड़न जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

हजारों कार्यकर्ताओं के सहारनपुर पहुंचने की संभावना

पार्टी सूत्रों के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक सहारनपुर पहुंचेंगे। आंदोलन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव और शहर-शहर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है।

पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि “हक और सम्मान की लड़ाई” है। आंदोलन के दौरान विशाल जनसभा, रैली और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है।

प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की तैयारी

वहीं, कार्यक्रम को देखते हुए सहारनपुर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाने और यातायात व्यवस्था में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

आजाद समाज पार्टी का दावा है कि 14 मई का यह महा आंदोलन प्रदेश की राजनीति में बड़ा संदेश देगा और आने वाले समय में संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें

1. चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में 14 मई को सहारनपुर में महा आंदोलन

2. हरिद्वार में महिला अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जन अधिकार पार्टी का प्रदर्शन

3. शाही जामा मस्जिद मामले में प्रशासन की जांच, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

4. हरिद्वार पुलिस ने 78 लाख की स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

5. सीबीएसई 12वीं परिणाम में चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम
0

Comment As:

Comment (0)