Mon. Sep 7th, 2026 9:34:18 PM
Latest News
काठा पीर दरगाह की बदहाली पर उठी आवाज, व्यवस्था सुधारने और आय-व्यय सार्वजनिक करने की मांग   •   पीरपुरा गांव में माहौल बिगाड़ने की साजिश का आरोप, प्रधान पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर   •   करोड़ों के फंड के बावजूद बदहाल काठा पीर दरगाह, बारिश में टपक रही छतें   •   जलभराव से सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद होने की कगार पर, किसानों में बढ़ी चिंता   •   ईद मिलादुन्नबी ﷺ पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब, हिंदू भाइयों ने जायरीनों पर बरसाए फूल काठा पीर दरगाह की बदहाली पर उठी आवाज, व्यवस्था सुधारने और आय-व्यय सार्वजनिक करने की मांग   •   पीरपुरा गांव में माहौल बिगाड़ने की साजिश का आरोप, प्रधान पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर   •   करोड़ों के फंड के बावजूद बदहाल काठा पीर दरगाह, बारिश में टपक रही छतें   •   जलभराव से सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद होने की कगार पर, किसानों में बढ़ी चिंता   •   ईद मिलादुन्नबी ﷺ पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब, हिंदू भाइयों ने जायरीनों पर बरसाए फूल

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर जिला प्रेस क्लब हरिद्वार की संगोष्ठी, पत्रकारिता के मूल्यों को सशक्त बनाने का लिया संकल्प

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर संत समाज और पत्रकारों ने निष्पक्ष, सत्यनिष्ठ एवं जनहितकारी पत्रकारिता को मजबूत बनाने का लिया संकल्प।

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर जिला प्रेस क्लब हरिद्वार की संगोष्ठी, पत्रकारिता के मूल्यों को सशक्त बनाने का लिया संकल्प
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

Global Star News 

(रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद)- हरिद्वार, 31 मई। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जिला प्रेस क्लब हरिद्वार (पंजीकृत) द्वारा अवधूत मंडल आश्रम में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत समाज, वरिष्ठ पत्रकारों, समाजसेवियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने सहभागिता कर हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा, उसकी सामाजिक जिम्मेदारियों और बदलते दौर में उसकी प्रासंगिकता पर विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज, स्वामी नागेंद्र महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी सत्यव्रतानंद, महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी आदि योगी पुरी, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया तथा महामंत्री अनिल बिष्ट द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों का फूलमालाओं और शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।

पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों का माध्यम नहीं, बल्कि समाज का दर्पण है। एक सशक्त और निष्पक्ष कलम समाज को नई दिशा देने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठ और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। आधुनिक तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के बढ़ते प्रभाव के बावजूद प्रिंट मीडिया और समाचार पत्रों की विश्वसनीयता तथा महत्व सदैव बना रहेगा।

पत्रकार समाज और शासन के बीच मजबूत सेतु

अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा कि पत्रकार समाज और शासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करता है। पत्रकारिता की गरिमा, सामाजिक उत्तरदायित्व और कलम की शक्ति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि सच्ची पत्रकारिता समाज में जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखती है।

पत्रकार समाज के सजग प्रहरी

महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी एवं स्वामी नागेंद्र महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज के सजग प्रहरी हैं, जो जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी पत्रकारों से पत्रकारिता के मूल मूल्यों और आदर्शों को सुदृढ़ बनाए रखने का आह्वान किया।

हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली विरासत

जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लगभग दो शताब्दी पूर्व पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने ‘उदन्त मार्तण्ड’ नामक साप्ताहिक समाचार पत्र का प्रकाशन कर हिंदी पत्रकारिता की नींव रखी थी। उन्होंने कहा कि समय के साथ हिंदी पत्रकारिता ने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी विश्वसनीयता और प्रभाव को लगातार मजबूत किया है। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और सोशल मीडिया के इस दौर में भी हिंदी पत्रकारिता का महत्व कम नहीं हुआ है, बल्कि इसकी पहुंच और प्रभाव और अधिक व्यापक हुआ है।

नई पीढ़ी पर है जिम्मेदारी

जिला प्रेस क्लब के महामंत्री अनिल बिष्ट ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता की समृद्ध परंपरा और गौरव को बनाए रखने की जिम्मेदारी नई पीढ़ी के पत्रकारों पर है। उन्होंने पत्रकारों से तथ्यपरक, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को अपनाते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मनव्वर कुरैशी, मनोज कश्यप, सनोज कश्यप, मुमताज आलम खान, राकेश वर्मा, सुमित वर्मा, त्रिवेश जयमनी, अशोक पांडे, मोहन राजा, मोहम्मद नदीम सलमानी, सागर कुमार, रोहित वर्मा, सद्दाम हुसैन, गणेश भट्ट, सर्वेंद्र कुमार, दीपक झा, भानू पांडेय, फुरकान अंसारी, रूचि डोलिया, उपासना तेश्वर, ऋतिक कुमार, प्रखर कश्यप, मुस्कान राजपूत, काशिफ सुल्तान, गुलज़ार अहमद, जीशान मलिक, शिप्रा अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, समाजसेवी अतुल शर्मा, अमित वालिया सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

1. सशक्त कलम समाज को नई दिशा देने का माध्यम —
     स्वामी प्रबोधानंद गिरि

2. सच्ची पत्रकारिता जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन 
की जननी — स्वामी संतोषानंद

3. डिजिटल युग में भी हिंदी पत्रकारिता का महत्व बरकरार —
  राकेश वालिया
0

Comment As:

Comment (0)