Tue. Sep 8th, 2026 10:24:59 PM
Latest News
मरगूबपुर कॉलेज में ABVP की चुनावी तैयारी तेज, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर शाहवेज को उतारने की तैयारी   •   काठा पीर दरगाह की बदहाली पर उठी आवाज, व्यवस्था सुधारने और आय-व्यय सार्वजनिक करने की मांग   •   पीरपुरा गांव में माहौल बिगाड़ने की साजिश का आरोप, प्रधान पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर   •   करोड़ों के फंड के बावजूद बदहाल काठा पीर दरगाह, बारिश में टपक रही छतें   •   जलभराव से सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद होने की कगार पर, किसानों में बढ़ी चिंता मरगूबपुर कॉलेज में ABVP की चुनावी तैयारी तेज, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर शाहवेज को उतारने की तैयारी   •   काठा पीर दरगाह की बदहाली पर उठी आवाज, व्यवस्था सुधारने और आय-व्यय सार्वजनिक करने की मांग   •   पीरपुरा गांव में माहौल बिगाड़ने की साजिश का आरोप, प्रधान पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर   •   करोड़ों के फंड के बावजूद बदहाल काठा पीर दरगाह, बारिश में टपक रही छतें   •   जलभराव से सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद होने की कगार पर, किसानों में बढ़ी चिंता

पत्रकारों की सुरक्षा पर जिला प्रेस क्लब का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री से होगी पत्रकार सुरक्षा आयोग गठन की मांग

हरिद्वार में आयोजित बैठक में पत्रकारों के हितों की रक्षा, सुरक्षा और संगठन को मजबूत बनाने पर बनी रणनीति

पत्रकारों की सुरक्षा पर जिला प्रेस क्लब का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री से होगी पत्रकार सुरक्षा आयोग गठन की मांग
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

Global Star News 

(रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद)- हरिद्वार। जिला प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष राकेश वालिया ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, लेकिन आज भी उनकी सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। उन्होंने कहा कि जिला प्रेस क्लब हरिद्वार पूरे जिले के पत्रकारों को एकजुट कर उनकी आवाज को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने का कार्य करेगा।

मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में आयोजित जिला प्रेस क्लब की बैठक को संबोधित करते हुए क्लब के महामंत्री अनिल कुमार बिष्ट ने कहा कि जिले के सभी पत्रकारों को एक मंच पर संगठित कर उनकी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता तभी संभव है, जब पत्रकारों को सुरक्षित और स्वतंत्र माहौल उपलब्ध कराया जाए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पत्रकार सुरक्षा आयोग के गठन की मांग की जाएगी।

जिला प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष पत्रकार सुरक्षा आयोग के गठन की मांग प्रमुखता से रखी जाएगी।

बैठक में मनोज कश्यप, सनोज कश्यप, सुमित कुमार वर्मा, राकेश कुमार वर्मा, सागर कुमार, सरविंद्र कुमार, नरेश कुमार मित्तल, अवधेश कुमार भूमिवाल, विजय प्रजापति, वंश शर्मा, कुणाल शर्मा, गणेश भट्ट, दीपक झा, मुस्कान राजपूत, रुचि ड्रोलिया, मोहम्मद नदीम सलमानी, रोहित वर्मा, भानु पांडे, उपासना तेश्वर, शिप्रा अग्रवाल, विजय कुमार बंसल, जीशान मलिक, गुलज़ार अहमद, मोहम्मद काशिफ सुल्तान, प्रवेश कुमार जेमिनी, नवनीत शर्मा, फुरकान अंसारी, रितिक कुमार, कमल शर्मा और इंद्र कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

0

Comment As:

Comment (0)