Sun. Jun 14th, 2026 12:24:11 PM
Latest News
परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के प्रयास लाए रंग, हरिद्वार डिपो के 32 चालक-परिचालकों को मिला MACP का लाभ   •   एनसीसी की पूर्व एसयूओ सुमन जोशी बनीं भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, 84 उत्तराखंड वाहिनी में खुशी की लहर   •   उर्मिला सनावर प्रकरण पर पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ का बयान, बोले- न्यायालय पर पूरा भरोसा, मौका मिला तो लड़ूंगा चुनाव   •   NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, एडमिट कार्ड दिखाकर रोडवेज बसों में करें मुफ्त सफर   •   मलेशिया में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे डॉ. अकलीम अहमद, एशियन पैरा थ्रोबॉल टूर्नामेंट में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के प्रयास लाए रंग, हरिद्वार डिपो के 32 चालक-परिचालकों को मिला MACP का लाभ   •   एनसीसी की पूर्व एसयूओ सुमन जोशी बनीं भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, 84 उत्तराखंड वाहिनी में खुशी की लहर   •   उर्मिला सनावर प्रकरण पर पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ का बयान, बोले- न्यायालय पर पूरा भरोसा, मौका मिला तो लड़ूंगा चुनाव   •   NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, एडमिट कार्ड दिखाकर रोडवेज बसों में करें मुफ्त सफर   •   मलेशिया में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे डॉ. अकलीम अहमद, एशियन पैरा थ्रोबॉल टूर्नामेंट में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के प्रयास लाए रंग, हरिद्वार डिपो के 32 चालक-परिचालकों को मिला MACP का लाभ

लंबे समय से लंबित मांग हुई पूरी, वित्तीय उन्नयन से बढ़ेगा वेतन और कर्मचारियों का मनोबल

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के प्रयास लाए रंग, हरिद्वार डिपो के 32 चालक-परिचालकों को मिला MACP का लाभ
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

Global Star News 

(रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद)- हरिद्वार। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के प्रयासों और कर्मचारियों के हितों के प्रति उनकी सकारात्मक पहल के चलते उत्तराखंड परिवहन निगम के हरिद्वार डिपो के 32 चालक-परिचालकों को लंबे समय से लंबित मॉडिफाइड एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (MACP) का लाभ मिल गया है। निगम मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के बाद पात्र कर्मचारियों को वित्तीय उन्नयन का लाभ मिलेगा, जिससे उनके वेतन में बढ़ोतरी होगी और उनका मनोबल भी मजबूत होगा।

जानकारी के अनुसार, हरिद्वार डिपो के कर्मचारियों का MACP से संबंधित मामला कई महीनों से लंबित था। इस संबंध में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के समक्ष कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था।

कर्मचारियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए मंत्री बत्रा ने निगम प्रबंधन के साथ वार्ता कर पात्र कर्मचारियों के मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उनके निर्देशों के बाद निगम मुख्यालय स्तर पर गठित समिति ने संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की और 32 चालक-परिचालकों को वित्तीय उन्नयन की मंजूरी प्रदान कर दी।

जारी आदेश के अनुसार अधिकांश कर्मचारियों को MACP के तहत लेवल-2 से लेवल-3 में वित्तीय उन्नयन का लाभ मिलेगा, जिससे उनके वेतनमान में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

इस निर्णय का कर्मचारी संगठनों ने स्वागत करते हुए परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा का आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों का कहना है कि मंत्री के हस्तक्षेप से वर्षों से लंबित मामलों का समाधान संभव हो सका और कर्मचारियों को उनका अधिकार मिला।

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम के कर्मचारियों की जायज समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा तथा कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना और उनकी सेवा संबंधी समस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

0

Comment As:

Comment (0)