Sat. Jun 20th, 2026 1:48:22 PM
Latest News
हरिद्वार-लक्सर रोड पर मौत को दावत देती 11 हजार वोल्ट लाइन, जमीन से महज 6 फुट ऊपर लटके तार   •   पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होगा जिला प्रेस क्लब हरिद्वार - राकेश वालिया   •   भंगेड़ी में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया आउटसोर्स लाइनमैन, खंभे से गिरा, हालत गंभीर   •   विश्व रक्तदाता दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान, 88 यूनिट रक्त संग्रहित   •   वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद इंतजार प्रधान एवं सुराज सेवादल के प्रदेश सचिव ने पिरान कलियर पुलिस टीम को किया सम्मानित हरिद्वार-लक्सर रोड पर मौत को दावत देती 11 हजार वोल्ट लाइन, जमीन से महज 6 फुट ऊपर लटके तार   •   पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होगा जिला प्रेस क्लब हरिद्वार - राकेश वालिया   •   भंगेड़ी में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया आउटसोर्स लाइनमैन, खंभे से गिरा, हालत गंभीर   •   विश्व रक्तदाता दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान, 88 यूनिट रक्त संग्रहित   •   वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद इंतजार प्रधान एवं सुराज सेवादल के प्रदेश सचिव ने पिरान कलियर पुलिस टीम को किया सम्मानित

NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, एडमिट कार्ड दिखाकर रोडवेज बसों में करें मुफ्त सफर

धामी सरकार की पहल, परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए उत्तराखंड के स्थायी निवासियों को मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा।

NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, एडमिट कार्ड दिखाकर रोडवेज बसों में करें मुफ्त सफर
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

Global Star News 

(रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद)- हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार ने नीट-यूजी 2026 की पुनः परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के निर्देश पर उत्तराखंड के स्थायी निवासियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

यह सुविधा परीक्षा से एक दिन पूर्व तथा परीक्षा के दिन तक लागू रहेगी, जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों को आर्थिक एवं यातायात संबंधी राहत मिलेगी।

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार विद्यार्थियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पात्र अभ्यर्थियों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

परिवहन विभाग के अनुसार, निशुल्क यात्रा का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थियों को यात्रा के समय अपना नीट-यूजी 2026 का एडमिट कार्ड तथा उत्तराखंड का स्थायी निवास प्रमाण पत्र दिखाना होगा। यह सुविधा केवल उत्तराखंड परिवहन निगम की साधारण श्रेणी की बसों में तथा परीक्षा केंद्र के निकटतम मार्गों पर मान्य होगी।

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने सभी अभ्यर्थियों को पुनः परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरे आत्मविश्वास और लगन के साथ परीक्षा में शामिल हों तथा अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर मजबूती से कदम बढ़ाएं।

0

Comment As:

Comment (0)