Sun. Jul 19th, 2026 1:20:21 AM
Latest News
पिरान कलियर में बढ़ती अवैध गतिविधियों के खिलाफ जिला प्रेस क्लब ने उठाई आवाज, एसपी देहात को सौंपा ज्ञापन   •   विश्व प्रसिद्ध धर्मस्थल पिरान कलियर की पवित्र छवि पर अवैध सट्टा कारोबार का साया, कार्रवाई की उठी मांग   •   कलियर में 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, दो युवकों पर रास्ता रोककर वार करने का आरोप   •   एक पेड़ माँ के नाम, अभियान में एनसीसी कैडेट्स ने लगाए सैकड़ों पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश   •   मूसलाधार बारिश भी नहीं डिगा सकी कैडेट्स का उत्साह, एनसीसी शिविर में पूरे जोश के साथ जारी रहा प्रशिक्षण पिरान कलियर में बढ़ती अवैध गतिविधियों के खिलाफ जिला प्रेस क्लब ने उठाई आवाज, एसपी देहात को सौंपा ज्ञापन   •   विश्व प्रसिद्ध धर्मस्थल पिरान कलियर की पवित्र छवि पर अवैध सट्टा कारोबार का साया, कार्रवाई की उठी मांग   •   कलियर में 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, दो युवकों पर रास्ता रोककर वार करने का आरोप   •   एक पेड़ माँ के नाम, अभियान में एनसीसी कैडेट्स ने लगाए सैकड़ों पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश   •   मूसलाधार बारिश भी नहीं डिगा सकी कैडेट्स का उत्साह, एनसीसी शिविर में पूरे जोश के साथ जारी रहा प्रशिक्षण

रुड़की में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

रुड़की पुलिस ने जानलेवा फायरिंग के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रुड़की में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

Global Star News 

रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद 

रुड़की । भरे बाजार में फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने वाले शातिर बदमाशों पर हरिद्वार पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। वहीं, मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, 3 मई 2026 को गुलशेर पुत्र जमील निवासी ग्राम बिझौली, मंगलौर ने कोतवाली रुड़की में तहरीर देकर बताया था कि चार लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग की। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 174/2026 दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक सुभाष जखमोला को सौंपी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ग्रामीण के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप विष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। सक्रिय मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने 4 मई 2026 को कलियर रोड स्थित नहर पटरी गुमटी के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

आसिफ पुत्र आजाद, निवासी कस्बा बरला, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी ग्राम तेलीवाला थाना गंगनहर रुड़की, उम्र 22 वर्ष

साकिब पुत्र रियाजुल, निवासी ग्राम तेलीवाला पाडली गुर्जर, रुड़की, उम्र 20 वर्ष

बरामदगी:

एक तमंचा (.315 बोर)

एक जिंदा कारतूस

एक खोखा कारतूस

मोटरसाइकिल (UK17 R-8724 स्प्लेंडर)

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। भरे बाजार में फायरिंग कर दहशत फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस टीम: इस कार्रवाई में व0उ0नि0 धर्मेन्द्र राठी, उ0नि0 सुभाष जखमोला, हे0का0 वीरेश खत्री, हे0का0 नूर अहमद, हे0का0 कमल, का0 इतेन्द्र ध्यानी और का0 शूरवीर शामिल रहे।

0

Comment As:

Comment (0)