Fri. Apr 10th, 2026 3:48:57 AM
Latest News
तीन तलाक' बोलकर घर से निकाला, प्रताड़ना से टूटी महिला ने खोला मोर्चा - पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज   •   भाजपा नेता राव काले खां का सदस्य मनोनीत किए जाने पर अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा किया गया सम्मान   •   सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने कोतवाली ज्वालापुर का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण   •   धामी कैबिनेट का बड़ा विस्तार, 5 नए मंत्रियी ने ली शपथ   •   धामी कैबिनेट का बड़ा विस्तार, 5 नए मंत्रियी ने ली शपथ तीन तलाक' बोलकर घर से निकाला, प्रताड़ना से टूटी महिला ने खोला मोर्चा - पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज   •   भाजपा नेता राव काले खां का सदस्य मनोनीत किए जाने पर अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा किया गया सम्मान   •   सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने कोतवाली ज्वालापुर का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण   •   धामी कैबिनेट का बड़ा विस्तार, 5 नए मंत्रियी ने ली शपथ   •   धामी कैबिनेट का बड़ा विस्तार, 5 नए मंत्रियी ने ली शपथ

निहंदपुर में पागल कुत्ते का कहर महिला, बच्चा समेत तीन घायल — भैंस पर भी हमला, गांव में दहशत

ग्रामीणों में भय का माहौल

🔊 Listen to News
Speed: 1x
Voice:
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र के निहेंदपुर सुठारी गांव में आवारा पागल कुत्ते का आतंक फैल गया है। पिछले दो दिनों में कुत्ते ने महिला, बच्चे और एक युवक समेत तीन लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, वहीं एक भैंस को भी बुरी तरह नोच डाला। लगातार हो रहे हमलों से गांव में दहशत का माहौल है और लोग घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पहले गांव में घूमता हुआ एक आवारा कुत्ता अचानक आक्रामक हो गया और उसने सबसे पहले गांव की महिला सरवरी पर हमला कर दिया। महिला जान बचाकर भागी, लेकिन गिरने पर कुत्ते ने उसके चेहरे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह महिला को बचाया और निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

इसके बाद कुत्ते ने गांव निवासी इकराम पर हमला कर उसके हाथ को बुरी तरह जख्मी कर दिया। वहीं घर के बाहर खेल रहे सात वर्षीय बच्चे को भी काटकर घायल कर दिया। दोनों घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

सोमवार सुबह कुत्ता एक पशुशाला में घुस गया और वहां बंधी भैंस के मुंह पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। पशु की आवाज सुनकर पहुंचे पशुपालक ने कुत्ते को किसी तरह भगाया। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ता बेहद खतरनाक हो चुका है और जहां भी हमला करता है, मांस नोच लेता है। डर के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और लोग घरों में दुबके हुए हैं।

ग्रामीण एडवोकेट अखलाक अहमद, फैजान अली, नूर आलम, नौशाद, मोहम्मद, जान मोहम्मद और शादाब अली समेत कई लोगों ने प्रशासन से कुत्ते को जल्द पकड़वाने की मांग की है। ग्राम प्रधान विजयपाल ने बताया कि आवारा कुत्ते के हमले की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है और जल्द ही उसे पकड़वाने की कार्रवाई की जाएगी।


Comment As:

Comment (0)