Mon. Oct 19th, 2026 1:43:12 PM
Latest News
पिरान कलियर में अकीदत के साथ संपन्न हुआ सरकार सैयद साजिद अली मियां का दूसरा सालाना नूरानी उर्स   •   हरिद्वार ग्रामीण में कुदरत का कहर: भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसलें तबाह, पथरी क्षेत्र में भारी नुकसान—प्रशासन तत्काल कराए सर्वे, किसानों को मिले मुआवजा   •   कांग्रेस के प्रभाव वाले क्षेत्र में ABVP की मौजूदगी, मरगूबपुर में लुकमान समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा   •   महमूदपुर झगड़ा मामले में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार   •   बराक-अह वेजीटेरियन कैफे एंड रेस्टोरेंट ग्रैंड का भव्य शुभारंभ, सचिन गुप्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन पिरान कलियर में अकीदत के साथ संपन्न हुआ सरकार सैयद साजिद अली मियां का दूसरा सालाना नूरानी उर्स   •   हरिद्वार ग्रामीण में कुदरत का कहर: भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसलें तबाह, पथरी क्षेत्र में भारी नुकसान—प्रशासन तत्काल कराए सर्वे, किसानों को मिले मुआवजा   •   कांग्रेस के प्रभाव वाले क्षेत्र में ABVP की मौजूदगी, मरगूबपुर में लुकमान समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा   •   महमूदपुर झगड़ा मामले में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार   •   बराक-अह वेजीटेरियन कैफे एंड रेस्टोरेंट ग्रैंड का भव्य शुभारंभ, सचिन गुप्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन

मेरठ में चमके रुड़की के राजा पहलवान, इंडिया कॉम्बैट लीग नेशनल गेम्स में जीता गोल्ड मेडल

मेरठ में चमके रुड़की के राजा पहलवान, इंडिया कॉम्बैट लीग नेशनल गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

रुड़की की शिक्षा नगरी का नाम एक बार फिर खेल जगत में रोशन हुआ है। मिक्स मार्शल आर्ट्स इंडिया कॉम्बैट लीग नेशनल गेम्स में नगर के उभरते खिलाड़ी राजा पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के मेरठ में आयोजित हुई, जिसमें देशभर से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

77 किलोग्राम भार वर्ग में उतरे राजा पहलवान ने पहली ही फाइट में मेरठ आर्मी के खिलाड़ी को पहले राउंड में पराजित कर अपनी श्रेष्ठता साबित की और गोल्ड मेडल हासिल किया। उनकी इस जीत से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

राजा पहलवान नगर के रामनगर स्थित “वी फॉर एटलांटिस जिम” में कोच के रूप में भी सेवाएं दे रहे हैं, जहां वह युवाओं और बच्चों को फिटनेस के साथ मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण देते हैं। इससे पूर्व भी वह देहरादून में आयोजित नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

लगातार सफलता के साथ राजा पहलवान शिक्षा नगरी, अपने माता-पिता और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उनका सपना है कि वह एक दिन भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए विदेश में तिरंगा फहराएं और देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर लौटें।

अपनी सफलता का श्रेय वह अपने अंतरराष्ट्रीय कोच दिलशाद पहलवान चंदौसी को देते हैं। उनका कहना है कि कोच के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की बदौलत ही वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं और आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

28

Comment As:

Comment (0)