Sun. Jun 14th, 2026 11:00:24 AM
Latest News
परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के प्रयास लाए रंग, हरिद्वार डिपो के 32 चालक-परिचालकों को मिला MACP का लाभ   •   एनसीसी की पूर्व एसयूओ सुमन जोशी बनीं भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, 84 उत्तराखंड वाहिनी में खुशी की लहर   •   उर्मिला सनावर प्रकरण पर पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ का बयान, बोले- न्यायालय पर पूरा भरोसा, मौका मिला तो लड़ूंगा चुनाव   •   NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, एडमिट कार्ड दिखाकर रोडवेज बसों में करें मुफ्त सफर   •   मलेशिया में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे डॉ. अकलीम अहमद, एशियन पैरा थ्रोबॉल टूर्नामेंट में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के प्रयास लाए रंग, हरिद्वार डिपो के 32 चालक-परिचालकों को मिला MACP का लाभ   •   एनसीसी की पूर्व एसयूओ सुमन जोशी बनीं भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, 84 उत्तराखंड वाहिनी में खुशी की लहर   •   उर्मिला सनावर प्रकरण पर पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ का बयान, बोले- न्यायालय पर पूरा भरोसा, मौका मिला तो लड़ूंगा चुनाव   •   NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, एडमिट कार्ड दिखाकर रोडवेज बसों में करें मुफ्त सफर   •   मलेशिया में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे डॉ. अकलीम अहमद, एशियन पैरा थ्रोबॉल टूर्नामेंट में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

LPG की ब्लैक मार्केटिंग पर बड़ा वार, हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

LPG की ब्लैक मार्केटिंग पर बड़ा वार, हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

हरिद्वार: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध के बीच जहां आम जनता आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता को लेकर चिंतित है, वहीं कुछ लोग इस संकट को अवसर बनाकर मुनाफाखोरी में जुटे हुए हैं। हरिद्वार पुलिस ने ऐसे ही एक मामले का पर्दाफाश करते हुए थाना सिडकुल क्षेत्र में अवैध LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा किया है।

खुफिया सूचना के आधार पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने रावली महदूद क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध गैस सिलेंडर बरामद किए। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में की गई, जिसमें हेड कांस्टेबल सुनील सैनी और कांस्टेबल रोहित बरोड़िया भी शामिल रहे। पुलिस टीम ने मौके से जावेद पुत्र अख्तर निवासी रविदास मंदिर के पास, रावली महदूद को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाके में अवैध रूप से LPG सिलेंडरों का भंडारण कर रहा था, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जांच में यह भी सामने आया है कि वह मौजूदा वैश्विक हालात का फायदा उठाकर गैस की कृत्रिम किल्लत पैदा कर ऊंचे दामों पर सिलेंडर बेचने की योजना बना रहा था। 

https://globalstarnews.com/assets/plugins/ckfinder/core/connector/php/uploads/files/VID-20260327-WA0017.mp4

इस कार्रवाई के दौरान मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी को भी बुलाया गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। हरिद्वार पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल कालाबाजारी पर लगाम लगी है, बल्कि एक संभावित बड़े हादसे को भी टाल दिया गया है।

https://youtube.com/shorts/Ubf9dMjahYI?si=51cUh5FQEwOLb6vf

27

Comment As:

Comment (0)