Thu. Jun 18th, 2026 2:02:48 PM
Latest News
भंगेड़ी में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया आउटसोर्स लाइनमैन, खंभे से गिरा, हालत गंभीर   •   विश्व रक्तदाता दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान, 88 यूनिट रक्त संग्रहित   •   वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद इंतजार प्रधान एवं सुराज सेवादल के प्रदेश सचिव ने पिरान कलियर पुलिस टीम को किया सम्मानित   •   "विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) पर मोहम्मद सलीम का संदेश— रक्तदान से बढ़कर नहीं कोई मानव सेवा"   •   परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के प्रयास लाए रंग, हरिद्वार डिपो के 32 चालक-परिचालकों को मिला MACP का लाभ भंगेड़ी में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया आउटसोर्स लाइनमैन, खंभे से गिरा, हालत गंभीर   •   विश्व रक्तदाता दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान, 88 यूनिट रक्त संग्रहित   •   वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद इंतजार प्रधान एवं सुराज सेवादल के प्रदेश सचिव ने पिरान कलियर पुलिस टीम को किया सम्मानित   •   "विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) पर मोहम्मद सलीम का संदेश— रक्तदान से बढ़कर नहीं कोई मानव सेवा"   •   परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के प्रयास लाए रंग, हरिद्वार डिपो के 32 चालक-परिचालकों को मिला MACP का लाभ

रुड़की व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद, वरिष्ठ समाजसेवी सचिन गुप्ता व हाजी मोहम्मद मुस्तकीम सहित शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने मुस्लिम भाइयों को दी बधाई

रुड़की व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद, वरिष्ठ समाजसेवी सचिन गुप्ता व हाजी मोहम्मद मुस्तकीम सहित शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने मुस्लिम भाइयों को दी बधाई
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद 

 

रुड़की। ईद-उल-फितर का त्योहार रुड़की नगर व आसपास के क्षेत्रों में शांतिपूर्वक और हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस प्रशासन तथा नगर निगम की उच्च व्यवस्था के साथ मुख्य ईदगाह में संपन्न हुई ईद की नमाज में मदरसा अरबिया रहमानिया के प्रधानाचार्य अजहर उल हक ने नमाज से पूर्व अपनी तकरीर में देश में अमन शांति के लिए दुआ के साथ ही नशे के खिलाफ मुसलमानों को अभियान चलाने तथा नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए आह्वान किया, साथ ही मौलाना अजहर उल हक नगर में सफाई व्यवस्था, पुलिस प्रशासन तथा निगम के कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त करते हुए उनको मुबारकबाद पेश की। ईद की नमाज मुफ्ती मोहम्मद सलीम ने अदा कराई और नमाज के बाद विशेष दुआ भी कराई। प्रशासक हाजी मोहम्मद

मुस्तकीम ने भी सभी नमाजियों का ईदगाह में इस्तकबाल किया। ईद की नमाज के बाद सभी दलों के नेताओं ने ईदगाह के बाहर टेंट लगाकर मुस्लिम भाइयों को ईद मुबारकबाद दी, वहीं मुस्लिम भाइयों ने गले मिलकर हिंदू भाइयों को नवरात्रि की मुबारकबाद दी। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन कुमार जैन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट, पूर्व मेयर यशपाल राणा, वरिष्ठ समाजसेवी

ईश्वर लाल शास्त्री, वरिष्ठ नेता चौधरी महिपाल सिंह एडवोकेट, पूर्व मेयर गौरव गोयल, आशीष सैनी, खुर्शीद आलम व समाजसेवी मोहम्मद आदिल आदि ने सभी

पस्लिम भाइयों को अपनी शुभकामनाएं दी, पुलिस  वासन से एसपी देहात चन्द्र शेखर सुयाल, और सीओ नताशा सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल रहा तैनात ।

12

Comment As:

Comment (0)