Sat. Jun 20th, 2026 1:48:34 PM
Latest News
हरिद्वार-लक्सर रोड पर मौत को दावत देती 11 हजार वोल्ट लाइन, जमीन से महज 6 फुट ऊपर लटके तार   •   पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होगा जिला प्रेस क्लब हरिद्वार - राकेश वालिया   •   भंगेड़ी में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया आउटसोर्स लाइनमैन, खंभे से गिरा, हालत गंभीर   •   विश्व रक्तदाता दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान, 88 यूनिट रक्त संग्रहित   •   वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद इंतजार प्रधान एवं सुराज सेवादल के प्रदेश सचिव ने पिरान कलियर पुलिस टीम को किया सम्मानित हरिद्वार-लक्सर रोड पर मौत को दावत देती 11 हजार वोल्ट लाइन, जमीन से महज 6 फुट ऊपर लटके तार   •   पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होगा जिला प्रेस क्लब हरिद्वार - राकेश वालिया   •   भंगेड़ी में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया आउटसोर्स लाइनमैन, खंभे से गिरा, हालत गंभीर   •   विश्व रक्तदाता दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान, 88 यूनिट रक्त संग्रहित   •   वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद इंतजार प्रधान एवं सुराज सेवादल के प्रदेश सचिव ने पिरान कलियर पुलिस टीम को किया सम्मानित

ज्वालापुर में रात में चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध चाकू सहित गिरफ्तार ।

ज्वालापुर में रात में चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध चाकू सहित गिरफ्तार ।
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

रिपोर्टर गुलज़ार अहमद

ग्लोबल स्टार न्यूज ।

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता के चलते देर रात चलाए गए चेकिंग अभियान में दो संदिग्ध युवकों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से संभावित आपराधिक वारदात को समय रहते टाल दिया गया।

जानकारी के अनुसार, चेतक पुलिस टीम क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर बनाए हुए थी। इसी क्रम में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवकों को संदिग्ध स्थिति में घूमते देखा। शक के आधार पर जब उन्हें रोका गया और तलाशी ली गई, तो दोनों के पास से एक-एक अवैध चाकू बरामद हुआ।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुलफाम (26 वर्ष) निवासी पांवधोई, बड़ी मस्जिद के पास और अफजल (25 वर्ष) निवासी ईदगाह रोड, पांवधोई के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक रात के समय संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए, जिससे किसी वारदात की आशंका जताई जा रही थी।

पुलिस ने मौके पर ही दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ज्वालापुर में उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही, आरोपियों से पूछताछ कर अन्य आपराधिक कड़ियों की भी जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई में कांस्टेबल आलोक नेगी, कपिल गोला, अंकुर चौधरी और अरुण कोटनाला की अहम भूमिका रही। उनकी सतर्कता और मुस्तैदी से यह कार्रवाई सफल हो सकी।

हरिद्वार पुलिस लगातार रात्रि गश्त और चेकिंग अभियान के जरिए क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

गुलज़ार अहमद
46

Comment As:

Comment (0)