Tue. Jun 16th, 2026 10:25:52 PM
Latest News
विश्व रक्तदाता दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान, 88 यूनिट रक्त संग्रहित   •   वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद इंतजार प्रधान एवं सुराज सेवादल के प्रदेश सचिव ने पिरान कलियर पुलिस टीम को किया सम्मानित   •   "विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) पर मोहम्मद सलीम का संदेश— रक्तदान से बढ़कर नहीं कोई मानव सेवा"   •   परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के प्रयास लाए रंग, हरिद्वार डिपो के 32 चालक-परिचालकों को मिला MACP का लाभ   •   एनसीसी की पूर्व एसयूओ सुमन जोशी बनीं भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, 84 उत्तराखंड वाहिनी में खुशी की लहर विश्व रक्तदाता दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान, 88 यूनिट रक्त संग्रहित   •   वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद इंतजार प्रधान एवं सुराज सेवादल के प्रदेश सचिव ने पिरान कलियर पुलिस टीम को किया सम्मानित   •   "विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) पर मोहम्मद सलीम का संदेश— रक्तदान से बढ़कर नहीं कोई मानव सेवा"   •   परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के प्रयास लाए रंग, हरिद्वार डिपो के 32 चालक-परिचालकों को मिला MACP का लाभ   •   एनसीसी की पूर्व एसयूओ सुमन जोशी बनीं भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, 84 उत्तराखंड वाहिनी में खुशी की लहर

वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद इंतजार प्रधान एवं सुराज सेवादल के प्रदेश सचिव ने पिरान कलियर पुलिस टीम को किया सम्मानित

सात माह की मासूम बच्ची के अपहरण मामले का चार दिन में खुलासा कर कलियर पुलिस ने पेश की मिसाल

वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद इंतजार प्रधान एवं सुराज सेवादल के प्रदेश सचिव ने पिरान कलियर पुलिस टीम को किया सम्मानित
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

Global Star News 

(रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद)- पिरान कलियर। थाना पिरान कलियर पुलिस ने सात माह की मासूम बच्ची के अपहरण के सनसनीखेज मामले का महज चार दिनों में सफल खुलासा करते हुए बच्ची को सकुशल बरामद कर एक मिसाल कायम की है। पुलिस की इस त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई की क्षेत्रभर में प्रशंसा हो रही है।

7 जून को दरगाह परिसर से हुई थी बच्ची लापता

जानकारी के अनुसार, 7 जून को दरगाह परिसर क्षेत्र से सात माह की एक मासूम बच्ची अचानक लापता हो गई थी। बच्ची के गायब होने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।

250 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंची पुलिस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक देहात शेखर चंद्र सुयाल के कुशल नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्च अभियान चलाया तथा करीब 250 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया।

लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस ने अपहरणकर्ता तक पहुंच बनाते हुए चार दिनों के भीतर मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।

भीख मंगवाने के लिए किया गया था अपहरण

पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी बच्ची का उपयोग भीख मंगवाने के उद्देश्य से करना चाहता था। समय रहते पुलिस की सतर्कता और प्रभावी कार्रवाई ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।

बच्ची के सुरक्षित बरामद होने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस उत्कृष्ट कार्यशैली की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है।

समाजसेवियों ने पुलिस टीम का किया सम्मान

पुलिस के इस सराहनीय कार्य से प्रभावित होकर वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद इंतजार प्रधान (पीरपुरा) एवं सुराज सेवादल के प्रदेश सचिव ने थाना पिरान कलियर की पुलिस टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर सीओ दिव्येश उपाध्याय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट, उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला, शहजाद अली, विशाखा राठौर सहित अन्य पुलिसकर्मियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

पुलिस के अच्छे कार्यों का सम्मान जरूरी : मोहम्मद इंतजार प्रधान

सम्मान समारोह के दौरान मोहम्मद इंतजार प्रधान ने कहा कि पुलिस ने जिस तत्परता, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया है, वह समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मासूम बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाकर पुलिस ने न केवल एक परिवार की खुशियां लौटाई हैं, बल्कि आम जनता के विश्वास को भी मजबूत किया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस के उत्कृष्ट कार्यों को समाज के सामने लाना और उनका सम्मान करना आवश्यक है, ताकि पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़े और वे भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ जनसेवा करते रहें।

यह भी पढ़ें

“जनसेवा और सुरक्षा के प्रति समर्पित पिरान कलियर पुलिस 
का यह कार्य समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।”
0

Comment As:

Comment (0)