Global Star News
(रिपोर्ट:- गुलज़ार अहमद)-लक्सर / हरिद्वार।- लक्सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल और विधानसभा में लगातार जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के प्रयासों की सराहना करते हुए ग्राम पंचायत धनपुरा के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें सम्मानित कर बधाई दी।
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को प्रतिनिधिमंडल ने विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विधायक ने सदन में क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर आम जनता की आवाज बनने का काम किया है।
इस प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद सलीम, धनपुरा के उपप्रधान सलीम अहमद, क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC) मोहम्मद मुस्तफा अंसारी और मांगे हसन अंसारी शामिल रहे।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद सलीम ने कहा कि विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद ने हमेशा लक्सर विधानसभा क्षेत्र की जनता के हितों को प्राथमिकता दी है। उनकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उन्होंने कभी धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव नहीं किया, बल्कि इंसानियत, इंसाफ और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की बात की है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान किसानों के गन्ना भुगतान, युवाओं की शिक्षा एवं रोजगार, मजदूरों के अधिकार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं तथा मूल निवास और स्थायी निवास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को विधायक ने पूरी मजबूती के साथ सदन में उठाया है। यह उनकी जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद मुस्तफा अंसारी, उपप्रधान सलीम अहमद और मांगे हसन अंसारी ने कहा कि हाजी मोहम्मद शहजाद एक जमीन से जुड़े हुए जनप्रतिनिधि हैं, जो क्षेत्र की समस्याओं को समझते हैं और जनता की आवाज उठाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में क्षेत्र में हुए विकास कार्य भी उनकी सक्रियता को दर्शाते हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में जाति-बिरादरी और भ्रामक बातों से ऊपर उठकर विकास कार्यों और जनहित में किए गए प्रयासों के आधार पर अपना निर्णय लें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए हाजी मोहम्मद शहजाद को दोबारा अवसर दिया जाना चाहिए।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वह इसी तरह जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देते रहेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।