प्रिंट करें
Global Star News
Global Star News

ग्राम ठसका में सुराज सेवा दल का भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह, विनोद राणा के नेतृत्व में सैकड़ों लोग संगठन से जुड़े

प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी और प्रदेश सचिव मोहम्मद इंतजार की मौजूदगी में हुआ आयोजन, जनसेवा और संगठन विस्तार का लिया गया संकल्प

By गुलज़ार अहमद | Sunday, 28 Jun 2026 Global Star News
Global Star News
Global Star News

Global Star News 

(रिपोर्ट:गुलज़ार अहमद)- मंगलौर। नारसन ब्लॉक के ग्राम ठसका में समाजसेवी विनोद राणा के आवास पर आयोजित सुराज सेवा दल का भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह उत्साह, जनसमर्थन और संगठनात्मक ऊर्जा के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने सुराज सेवा दल की सदस्यता ग्रहण कर संगठन की विचारधारा और जनसेवा के कार्यों से जुड़ने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी तथा प्रदेश सचिव मोहम्मद इंतजार रहे। ग्राम ठसका पहुंचने पर आयोजक विनोद राणा एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं अतिथियों का भी गर्मजोशी के साथ सम्मान किया गया।

जनहित और समाज सेवा के लिए समर्पित है सुराज सेवा दल : रमेश जोशी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि सुराज सेवा दल का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज बनकर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि संगठन लगातार युवाओं, किसानों, महिलाओं और जरूरतमंद लोगों के हित में कार्य कर रहा है तथा नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

प्रदेशभर में तेजी से चल रहा है सदस्यता अभियान : मोहम्मद इंतजार

प्रदेश सचिव मोहम्मद इंतजार ने कहा कि संगठन का सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में तेजी से चल रहा है। लोगों का बढ़ता विश्वास इस बात का प्रमाण है कि सुराज सेवा दल जनसेवा के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने नए सदस्यों से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

गांव-गांव चलाया जाएगा सदस्यता अभियान : विनोद राणा

आयोजक विनोद राणा ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों का उत्साह और समर्थन संगठन के लिए नई ऊर्जा का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला और उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर जनसेवा और सामाजिक उत्थान के संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर श्रीमती कावेरी जोशी (प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ), देवेंद्र बिष्ट (प्रदेश महामंत्री), आतीश मिश्रा (प्रदेश संगठन मंत्री), अतुल अग्रवाल (जिला अध्यक्ष, देहरादून), आदित्य राणा (पूर्व राज्यमंत्री), अतुल राणा, अवधेश राणा, ग्राम शिकारपुर प्रधान नौशाद अली, ग्राम नगला इमरती प्रधान मोहम्मद खलील, ग्राम पीरपुरा प्रधान मुजफ्फर अली, ग्राम टांडा प्रधान आलिम, ग्राम भावरी प्रधान अजय, ग्राम नगला इमरत प्रधान गजेंद्र, हाजी इसरार (कमेलपुर), हाजी इरफान अहमद (पीरपुरा), रहीस अहमद (पिरान कलियर), साबिर राणा (बुक्कनपुर), नफीस अहमद (खटका), गुफरान (जलालपुर), इनाम (डेरा), सुरेंद्र (हरजौली जट), हाकम अली एवं दिलशाद (घोसीपुरा), नितिन कटारिया एवं शेखर कटारिया (शिकारपुर), डॉ. सतवीर (शिकारपुर), सेहरान त्यागी, डॉ. सोनू कुमार एवं अकीलम त्यागी (बेडपुर), जाबिर त्यागी (बेडपुर), डॉ. हिफाजत और नदीम (पीरपुरा) सहित सैकड़ों सुराज सेवा दल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

★ ★ ★