प्रिंट करें
Global Star News
Global Star News

रोशनाबाद सरकारी अस्पताल के पास बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा हादसे का शिकार, महिला की मौत

रोशनाबाद सड़क हादसे में महिला की मौत, बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा हुआ चकनाचूर

By गुलज़ार अहमद | Sunday, 24 May 2026 Global Star News
Global Star News
Global Star News

(रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद)-हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित सरकारी अस्पताल के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह एक नई बोलेरो कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय ई-रिक्शा में चालक समेत चार लोग सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में ई-रिक्शा चालक सुधीर कुमार निवासी सुभाष नगर, ज्वालापुर, शिवांशु निवासी देवपुरा चौक, राधिका पत्नी विकास तथा दीपा शामिल थीं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत मेट्रो अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दीपा को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बोलेरो और ई-रिक्शा दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

★ ★ ★