प्रिंट करें
Global Star News
Global Star News

इमली खेड़ा में लगा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर

ओएनजीसी देहरादून के सहयोग से आयोजित शिविर में सैकड़ों लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच, निशुल्क दवाइयों का भी हुआ वितरण

By गुलज़ार अहमद | Monday, 18 May 2026 Global Star News
Global Star News
Global Star News

GLOBAL STAR NEWS 

(रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद)-रुड़की। नगर पंचायत इमली खेड़ा के चेयरमैन मनोज सैनी द्वारा सोमवार दोपहर करीब 12 बजे राजकीय इंटर कॉलेज, इमली खेड़ा में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन ओएनजीसी देहरादून के सहयोग से किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ निशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर चिकित्सकीय परामर्श लिया। मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की जांच कर ऑपरेशन के लिए चयन भी किया गया।

बताया गया कि नगर पंचायत इमली खेड़ा के चेयरमैन मनोज सैनी समय-समय पर क्षेत्रवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कराते रहते हैं, जिससे ग्रामीणों को काफी लाभ मिल रहा है।

इसी क्रम में सोमवार को आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अलावा चेयरमैन मनोज सैनी ने रांगढ़ वाला गांव में एक नई सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन भी किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

★ ★ ★