प्रिंट करें
Global Star News
Global Star News

बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद के कैंप कार्यालय पहुंचे सैनी समाज के लोग, जताया समर्थन

क्षेत्र में विकास कार्यों और सर्वसमाज के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना, आगामी चुनाव में समर्थन का किया ऐलान।

By गुलज़ार अहमद | Sunday, 17 May 2026 Global Star News
Global Star News
Global Star News

Global Star News-(रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद)-हरिद्वार/लक्सर,-बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद के कैंप कार्यालय पर शनिवार को क्षेत्र के ग्राम डूंगरपुर, पुरवाला, जैतपुर समेत कई गांवों से पहुंचे सैनी समाज के सम्मानित लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों, जनसमस्याओं के समाधान और सर्वसमाज के हित में उठाई जा रही आवाज़ की सराहना की।

सैनी समाज के लोगों ने कहा कि विधायक मोहम्मद शहजाद ने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के हित में कार्य किया है। उन्होंने आगामी चुनाव में विधायक को पूर्ण समर्थन देने का भरोसा भी जताया।

विधायक मोहम्मद शहजाद ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का प्यार और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी क्षेत्र और सर्वसमाज की सेवा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर अर्जुन सैनी (ग्राम प्रधान अकबरपुर ऊद), अनुज सैनी, सुधीर कुमार सैनी, धर्म सिंह सैनी, अश्वनी कुमार सैनी, राजेश कुमार सैनी और लोकेश कुमार सैनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

★ ★ ★