ज्वालापुर कोतवाली में सीओ संजय चौहान का अर्धवार्षिक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने कोतवाली ज्वालापुर का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण
Sunday, 05 Apr 2026 00:00 am

Global Star News

रिपोर्ट:- गुलज़ार अहमद 

ज्वालापुर। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) ज्वालापुर संजय चौहान द्वारा कोतवाली ज्वालापुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर स्थित पुरुष बैरक, मैस, मालखाना, सीसीटीएनएस कार्यालय, थाना कार्यालय, मालग्रह, डाक कार्यालय एवं महिला हेल्प डेस्क का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी से कोतवाली की व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की जांच करते हुए संबंधित हेड मोहर्रिर एवं मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेख सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखे जाएं। साथ ही उप निरीक्षकगण एवं विवेचकों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके। इसके अतिरिक्त, थाने में रखे पुराने एवं अनुपयोगी माल के शीघ्र निस्तारण तथा मालखाने में साफ-सफाई और सुव्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।