Sat. Jul 18th, 2026 7:35:35 PM
Latest News
पिरान कलियर में बढ़ती अवैध गतिविधियों के खिलाफ जिला प्रेस क्लब ने उठाई आवाज, एसपी देहात को सौंपा ज्ञापन   •   विश्व प्रसिद्ध धर्मस्थल पिरान कलियर की पवित्र छवि पर अवैध सट्टा कारोबार का साया, कार्रवाई की उठी मांग   •   कलियर में 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, दो युवकों पर रास्ता रोककर वार करने का आरोप   •   एक पेड़ माँ के नाम, अभियान में एनसीसी कैडेट्स ने लगाए सैकड़ों पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश   •   मूसलाधार बारिश भी नहीं डिगा सकी कैडेट्स का उत्साह, एनसीसी शिविर में पूरे जोश के साथ जारी रहा प्रशिक्षण पिरान कलियर में बढ़ती अवैध गतिविधियों के खिलाफ जिला प्रेस क्लब ने उठाई आवाज, एसपी देहात को सौंपा ज्ञापन   •   विश्व प्रसिद्ध धर्मस्थल पिरान कलियर की पवित्र छवि पर अवैध सट्टा कारोबार का साया, कार्रवाई की उठी मांग   •   कलियर में 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, दो युवकों पर रास्ता रोककर वार करने का आरोप   •   एक पेड़ माँ के नाम, अभियान में एनसीसी कैडेट्स ने लगाए सैकड़ों पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश   •   मूसलाधार बारिश भी नहीं डिगा सकी कैडेट्स का उत्साह, एनसीसी शिविर में पूरे जोश के साथ जारी रहा प्रशिक्षण

राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में छात्रहित में लगा वाटर फिल्टर, विद्यार्थियों को मिलेगी राहत

प्यास से राहत: मरगूबपुर कॉलेज में छात्रों को मिली स्वच्छ पेयजल की सुविधा

राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में छात्रहित में लगा वाटर फिल्टर, विद्यार्थियों को मिलेगी राहत
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

Global Star News

(रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद)-हरिद्वार। भीषण गर्मी के बीच राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर के छात्र-छात्राओं को अब स्वच्छ एवं ठंडे पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्र नेता लुकमान, छात्रसंघ एवं अभिभावक संघ के संयुक्त प्रयासों से महाविद्यालय परिसर में वाटर फिल्टर स्थापित कराया गया।

छात्र नेता लुकमान ने बताया कि महाविद्यालय में लंबे समय से स्वच्छ पेयजल की समस्या बनी हुई थी। इस समस्या को लेकर कई बार महाविद्यालय प्रशासन और प्राचार्य को ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन समाधान नहीं हो पाया। इसके बाद छात्रसंघ और अभिभावक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर छात्रहित को ध्यान में रखते हुए छात्रसंघ निधि एवं अभिभावक संघ निधि से वाटर फिल्टर लगवाने का निर्णय लिया गया।

छात्रसंघ अध्यक्ष अब्दुल्ला ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए वाटर फिल्टर की समुचित व्यवस्था नहीं थी, जिससे गर्मियों के दौरान छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह पहल की गई है, ताकि सभी छात्र-छात्राओं को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि छात्रहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए आगे भी इसी प्रकार के कार्य किए जाते रहेंगे। वाटर फिल्टर लगने के बाद विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है और उन्होंने इस पहल की सराहना की।

इस कार्य में एबीवीपी छात्र नेता लुकमान, छात्रसंघ अध्यक्ष अब्दुल्ला, छात्रसंघ सचिव मौ. शाबान, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मोहम्मद उमर सहित अभिभावक संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

0

Comment As:

Comment (0)