Mon. Oct 19th, 2026 1:42:47 PM
Latest News
पिरान कलियर में अकीदत के साथ संपन्न हुआ सरकार सैयद साजिद अली मियां का दूसरा सालाना नूरानी उर्स   •   हरिद्वार ग्रामीण में कुदरत का कहर: भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसलें तबाह, पथरी क्षेत्र में भारी नुकसान—प्रशासन तत्काल कराए सर्वे, किसानों को मिले मुआवजा   •   कांग्रेस के प्रभाव वाले क्षेत्र में ABVP की मौजूदगी, मरगूबपुर में लुकमान समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा   •   महमूदपुर झगड़ा मामले में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार   •   बराक-अह वेजीटेरियन कैफे एंड रेस्टोरेंट ग्रैंड का भव्य शुभारंभ, सचिन गुप्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन पिरान कलियर में अकीदत के साथ संपन्न हुआ सरकार सैयद साजिद अली मियां का दूसरा सालाना नूरानी उर्स   •   हरिद्वार ग्रामीण में कुदरत का कहर: भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसलें तबाह, पथरी क्षेत्र में भारी नुकसान—प्रशासन तत्काल कराए सर्वे, किसानों को मिले मुआवजा   •   कांग्रेस के प्रभाव वाले क्षेत्र में ABVP की मौजूदगी, मरगूबपुर में लुकमान समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा   •   महमूदपुर झगड़ा मामले में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार   •   बराक-अह वेजीटेरियन कैफे एंड रेस्टोरेंट ग्रैंड का भव्य शुभारंभ, सचिन गुप्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन

इंसानियत और भाईचारे का पैगाम देगा काठा पीर का सालाना मेला, 31 मई से होगी शुरुआत (मौ. सलीम)

5 दिवसीय सालाना मेले में आने वाले जायरीनों एवं सम्मानित पत्रकार साथियों की सेवा हेतु जल सेवा एवं आराम कैंप लगाया जाएगा।

इंसानियत और भाईचारे का पैगाम देगा काठा पीर का सालाना मेला, 31 मई से होगी शुरुआत (मौ. सलीम)
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

Global Star News 

(रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद)- हरिद्वार। हजरत शाह मोहम्मद शाह काठा पीर का 5 दिवसीय सालाना मेला 31 मई 2026 से शुरू होने जा रहा है। मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मेले में आने वाले जायरीनों, मेहमानों और क्षेत्रवासियों के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

2006 से लगातार जारी है जल सेवा और भाईचारे की मिसाल गर्मी और भीड़ के बीच राहत देगा सेवा कैंप

सामाजिक कार्यकर्ता मौ. सलीम ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी साल 2006 से चली आ रही जल सेवा की परंपरा को निभाते हुए पथरी रोड पीरखाले की पुलिया पर जल सेवा एवं आराम कैंप लगाया जाएगा। इस कैंप में मेले में आने वाले लोगों के लिए ठंडे पानी, बैठने और आराम की व्यवस्था की जाएगी, ताकि भीषण गर्मी और भीड़ के बीच किसी भी राहगीर, बुजुर्ग, महिला या बच्चे को परेशानी का सामना न करना पड़े।

अपने हाथों से सेवा करने का सुनहरा अवसर

उन्होंने कहा कि यह सेवा कैंप इंसानियत, भाईचारे और मोहब्बत का संदेश देने का एक छोटा सा प्रयास है। जो भी व्यक्ति अपने हाथों से सेवा करना चाहता है, वह कैंप में आकर ठंडा पानी पिलाने, मीठा शरबत बांटने या लंगर सेवा में अपना सहयोग दे सकता है।

क्षेत्रवासियों और पत्रकार साथियों से सहयोग की अपील

मौ. सलीम ने सभी क्षेत्रवासियों एवं पत्रकार साथियों से अपील करते हुए कहा कि वे मेले में पहुंचकर इस सेवा अभियान का हिस्सा बनें और प्रेम, सौहार्द एवं इंसानियत के इस संदेश को आगे बढ़ाएं।

सामाजिक कार्यकर्ता मौ. सलीम ने सभी लोगों का मेले और सेवा कैंप में दिल से स्वागत किया है।

यह भी पढ़ें

जो भी भाई इंसानियत और समाज सेवा के इस नेक कार्य में अपना सहयोग देना चाहता है, वह पथरी रोड पीरखाले की पुलिया पर पहुंचकर सेवा कर सकता है। चाहे ठंडा पानी पिलाना हो, मीठा शरबत बांटना हो या लंगर सेवा में सहयोग देना हो — हर व्यक्ति अपने हाथों से सेवा कर पुण्य का भागीदार बन सकता है।
0

Comment As:

Comment (0)