Sun. Jul 5th, 2026 1:20:11 AM
Latest News
धनपुरा में टूटी पुलिया बनी हादसों का कारण, ग्रामीणों ने PWD विभाग पर जताई नाराजगी   •   हरिद्वार से उठी निष्पक्ष पत्रकारिता की नई आवाज, 'खबर की ताकत' समाचार पत्र का भव्य विमोचन   •   सुराज सेवादल ने एचआरडीए पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, बड़े आंदोलन की चेतावनी   •   हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार   •   ग्राम ठसका में सुराज सेवा दल का भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह, विनोद राणा के नेतृत्व में सैकड़ों लोग संगठन से जुड़े धनपुरा में टूटी पुलिया बनी हादसों का कारण, ग्रामीणों ने PWD विभाग पर जताई नाराजगी   •   हरिद्वार से उठी निष्पक्ष पत्रकारिता की नई आवाज, 'खबर की ताकत' समाचार पत्र का भव्य विमोचन   •   सुराज सेवादल ने एचआरडीए पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, बड़े आंदोलन की चेतावनी   •   हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार   •   ग्राम ठसका में सुराज सेवा दल का भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह, विनोद राणा के नेतृत्व में सैकड़ों लोग संगठन से जुड़े

धनपुरा में टूटी पुलिया बनी हादसों का कारण, ग्रामीणों ने PWD विभाग पर जताई नाराजगी

शिव मंदिर पीठ बाजार के पास कई सप्ताह से क्षतिग्रस्त पड़ी पुलिया, बरसात में बढ़ा बड़े हादसे का खतरा

धनपुरा में टूटी पुलिया बनी हादसों का कारण, ग्रामीणों ने PWD विभाग पर जताई नाराजगी
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

Global Star News 

(रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद)- हरिद्वार ग्रामीण। ग्राम पंचायत धनपुरा के शिव मंदिर पीठ बाजार के समीप मुख्य मार्ग पर स्थित पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी हुई है। पुलिया टूटने के कारण सड़क के बीचों-बीच गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे क्षेत्रवासियों और राहगीरों को प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या की जानकारी कई बार लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्रामीणों के अनुसार, टूटी हुई पुलिया के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन गड्ढे में फंस चुके हैं, जबकि छोटे-मोटे हादसे भी सामने आ चुके हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बरसात के मौसम में यह समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है, क्योंकि गड्ढे में पानी भर जाने से उसकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है।

“क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है PWD विभाग?”

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर विभाग इस गंभीर समस्या को लेकर कब जागेगा। उनका कहना है कि यदि समय रहते पुलिया की मरम्मत नहीं कराई गई, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए।

क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि क्षतिग्रस्त पुलिया की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए तथा मरम्मत कार्य पूरा होने तक मौके पर बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

जनहित में ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि हादसे के बाद नहीं, बल्कि हादसे से पहले प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे आम जनता की सुरक्षा बनी रहे।

यह भी पढ़ें

स्थानीय लोगों की प्रमुख मांगें

1. क्षतिग्रस्त पुलिया की तत्काल मरम्मत कराई जाए।

2. मरम्मत कार्य शुरू होने तक मौके पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए।

3. राहगीरों की सुरक्षा के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।
13

Comment As:

Comment (0)