Wed. Jun 17th, 2026 2:06:35 PM
Latest News
भंगेड़ी में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया आउटसोर्स लाइनमैन, खंभे से गिरा, हालत गंभीर   •   विश्व रक्तदाता दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान, 88 यूनिट रक्त संग्रहित   •   वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद इंतजार प्रधान एवं सुराज सेवादल के प्रदेश सचिव ने पिरान कलियर पुलिस टीम को किया सम्मानित   •   "विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) पर मोहम्मद सलीम का संदेश— रक्तदान से बढ़कर नहीं कोई मानव सेवा"   •   परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के प्रयास लाए रंग, हरिद्वार डिपो के 32 चालक-परिचालकों को मिला MACP का लाभ भंगेड़ी में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया आउटसोर्स लाइनमैन, खंभे से गिरा, हालत गंभीर   •   विश्व रक्तदाता दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान, 88 यूनिट रक्त संग्रहित   •   वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद इंतजार प्रधान एवं सुराज सेवादल के प्रदेश सचिव ने पिरान कलियर पुलिस टीम को किया सम्मानित   •   "विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) पर मोहम्मद सलीम का संदेश— रक्तदान से बढ़कर नहीं कोई मानव सेवा"   •   परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के प्रयास लाए रंग, हरिद्वार डिपो के 32 चालक-परिचालकों को मिला MACP का लाभ

एनसीसी की पूर्व एसयूओ सुमन जोशी बनीं भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, 84 उत्तराखंड वाहिनी में खुशी की लहर

गणतंत्र दिवस परेड में कर चुकी हैं उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व, अब वायुसेना में अधिकारी बनकर बढ़ाया प्रदेश का मान

एनसीसी की पूर्व एसयूओ सुमन जोशी बनीं भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, 84 उत्तराखंड वाहिनी में खुशी की लहर
🔊 Listen to News
Speed: 1x
⚠️ Your browser does not support Text-to-Speech. Please try Chrome, Edge, or Safari.

Global Star News 

(रिपोर्ट: गुलज़ार अहमद)- रुड़की। 84 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि बटालियन की पूर्व एसयूओ (Senior Under Officer) सुमन जोशी का चयन भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर पद पर हुआ है। सुमन आगामी 29 जून से भारतीय वायुसेना अकादमी, हैदराबाद में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी।

सुमन जोशी एक सैन्य परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता महेश चंद्र जोशी बंगाल इंजीनियर ग्रुप (बीईजी), रुड़की से सेवानिवृत्त गौरव सैनानी हैं। उनकी माता श्रीमती नीमा जोशी गृहिणी हैं। परिवार में सुमन सबसे बड़ी हैं, जबकि उनके छोटे भाई आयुष जोशी बेंगलुरु में होटल मैनेजमेंट प्रथम वर्ष के छात्र हैं।

गणतंत्र दिवस परेड से वायुसेना तक, सुमन ने तय किया सफलता का शानदार सफर

बीएमएम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुड़की की एनसीसी कैडेट रहते हुए सुमन जोशी ने वर्ष 2024 में नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। इसी वर्ष उन्होंने यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम, किर्गिस्तान में भारतीय दल का नेतृत्व कर देश का नाम रोशन किया।

सुमन ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के त्याग, समर्पण और निरंतर प्रोत्साहन को दिया है।

बटालियन में आयोजित एक सम्मान समारोह में कमान अधिकारी कर्नल जगदीश अलमिया ने सुमन जोशी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उन्हें अन्य कैडेटों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। वहीं प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय वायुसेना में उनका चयन न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र और एनसीसी बटालियन के लिए गर्व का विषय है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री रवि कपूर का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कु. लता कंबोज, सूबेदार मेजर अमर सिंह, बीएचएम राजेंद्र सिंह बिष्ट, सूबेदार सुनील सिंह, हवलदार जगत सिंह भंडारी, डीईओ संदीप, मीनाक्षी, सुनील, विमल कुमार, रोहित डिमरी, सुभाष, अनुज कुमार, रामकुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं एनसीसी स्टाफ उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

1. एनसीसी की वर्दी से शुरू हुआ सफर अब भारतीय वायुसेना 
के आसमान तक पहुंच गया है।

2. सपनों को पंख मिले तो सुमन जोशी ने उन्हें उड़ान में 
बदल दिया।

3. रिपब्लिक डे परेड से फ्लाइंग ऑफिसर तक—सुमन जोशी की कहानी हर युवा के लिए प्रेरणा है।

4. माता-पिता के त्याग और समर्पण को दिया सफलता का श्रेय

5. एनसीसी कैडेटों और युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा का स्रोत
0

Comment As:

Comment (0)